Tuesday, August 25, 2026
Home Chhattisgarh Kawardha News: धान घोटाला: खरीदी केंद्र प्रभारी के घर पुलिस का छापा,...

Kawardha News: धान घोटाला: खरीदी केंद्र प्रभारी के घर पुलिस का छापा, 16 लाख रुपये नकद और दस्तावेज जब्त

Kawardha News
Kawardha News

Kawardha News: कवर्धा। कबीरधाम जिले में सामने आए कथित धान घोटाले की जांच तेज हो गई है। धान उपार्जन केंद्रों से धान गायब होने के मामले में पुलिस अब तक 6 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। जांच के तहत पुलिस लगातार आरोपियों के घरों और कार्यालयों में छापेमार कार्रवाई कर साक्ष्य जुटा रही है।

Kawardha News: इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने लोहारा धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी गंगादास मानिकपुरी के घर और कार्यालय में छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस को 16 लाख रुपये नकद, बैंक पासबुक, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कार्यालय में रखा कंप्यूटर मिला। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर जांच में शामिल कर लिया है।

Kawardha News: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में नामजद अन्य आरोपियों के घरों और कार्यालयों में भी जल्द इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Kawardha News: पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए तथ्य सामने आ रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Kawardha News: जांच एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here