Jagdalpur News: बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ का 214 किलो गांजा जब्त, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Jagdalpur News: जगदलपुर: बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य का 214 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।

Jagdalpur News: पुलिस के अनुसार, उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रहे एक संदिग्ध वाहन की नगरनार थाना क्षेत्र में जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से 105 पैकेटों में भरा कुल 214 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Jagdalpur News: कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Jagdalpur News: बस्तर पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories