Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News:नकटी के बाद अब तूता के 35 घरों को NRDA का...

Raipur News:नकटी के बाद अब तूता के 35 घरों को NRDA का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब; फिलहाल कार्रवाई नहीं

Raipur News
Raipur News

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे तूता गांव में जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। नवा रायपुर-अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) ने गांव के 35 मकानों पर नोटिस चस्पा कर संबंधित परिवारों से 6 जुलाई तक अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। नोटिस जारी होने के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

Raipur News:NRDA द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि संबंधित मकान प्राधिकरण की भूमि पर निर्मित हैं। प्रभावित लोगों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है। यदि निर्धारित समय तक जवाब नहीं मिलता, तो नियमानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Raipur News: ग्रामीणों का विरोध

Raipur News:नोटिस मिलने के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि कई परिवार पिछले 25 से 50 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं और उनकी कई पीढ़ियां इसी गांव में बसी हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि यदि मकान अवैध थे, तो प्रशासन ने इतने वर्षों तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।

Raipur News:शुक्रवार को ग्रामीणों ने हाथों में नोटिस लेकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि नोटिस के बाद गांव में भय और अनिश्चितता का माहौल बन गया है।

Raipur News:NRDA का पक्ष

Raipur News:NRDA का कहना है कि नोटिस जारी करना केवल वैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि संबंधित लोगों से 6 जुलाई तक जवाब मांगा गया है। सभी पक्षों की सुनवाई के बाद ही नियमानुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल किसी प्रकार की कार्रवाई प्रस्तावित नहीं है।

Raipur News:नकटी मामले के बाद बढ़ी चिंता

Raipur News:तूता गांव का मामला ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद हुआ था। बुलडोजर कार्रवाई के बाद कई परिवारों के बेघर होने का मुद्दा राजनीतिक रूप से भी चर्चा में रहा। ऐसे में तूता में नोटिस जारी होने के बाद ग्रामीणों के बीच वैसी ही आशंकाएं फिर से उभरने लगी हैं।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here