Cyber Cell Khandwa: Self Click 2.0 अभियान की बड़ी सफलता: साइबर सेल ने ढूंढे 123 गुम मोबाइल, एसपी अगम जैन ने लौटाए मालिकों को

Cyber Cell Khandwa: रामचंद्र कासडे \खंडवा। खंडवा पुलिस के ‘सेल्फ क्लिक 2.0’ अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में साइबर सेल ने जिले और अन्य स्थानों पर गुम हुए 123 मोबाइल फोन तलाश कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर कई लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जबकि कुछ लोग भावुक भी हो गए।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में एसपी अगम जैन ने स्वयं मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे। इस दौरान कई लोगों ने पुलिस और साइबर सेल की टीम का आभार व्यक्त किया। कुछ लोगों ने बताया कि मोबाइल उनके परिवार के सदस्य की यादगार भेंट था, जबकि कई लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से मोबाइल खरीदा था। ऐसे में मोबाइल वापस मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दी।

READ MORE: Bhopal Traffic Inspection: सड़क सुरक्षा को लेकर भोपाल प्रशासन एक्शन मोड में, कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने किया संयुक्त निरीक्षण

साइबर सेल की तकनीकी जांच से मिली सफलता

Cyber Cell Khandwa: पुलिस के अनुसार, जिले में लगातार मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सेल्फ क्लिक 2.0 अभियान चलाया गया। साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग की मदद से विभिन्न स्थानों पर सक्रिय मोबाइल फोन का पता लगाया और उन्हें बरामद कर लिया।इसके बाद सभी मोबाइलों का सत्यापन कर उनके वास्तविक मालिकों को बुलाकर विधिवत सुपुर्द किया गया।

पुलिस ने नागरिकों से की अपील

Cyber Cell Khandwa: एसपी अगम जैन ने कहा कि नागरिकों के खोए हुए मोबाइल तलाशने के लिए पुलिस लगातार तकनीक का उपयोग कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत संबंधित थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते मोबाइल की ट्रैकिंग कर उसे बरामद किया जा सके।उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि लोगों को उनकी खोई हुई संपत्ति वापस दिलाई जा सके और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

READE MORE: Indore Crime News: इंदौर में 48 घंटे में नकबजनी का खुलासा सूने मकान से लाखों के चांदी के जेवर चुराने वाला आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories