Gariaband News: गरियाबंद में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का चक्काजाम, नेशनल हाईवे पर आवागमन प्रभावित

Gariaband News: गरियाबंद: जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। मुड़ागांव के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर बैठ गए, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।

Gariaband News: ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव में पक्की सड़क बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया।

Gariaband News: प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग शामिल हैं। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और जल्द सड़क निर्माण शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

Gariaband News: चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास शुरू किया है। वहीं, प्रशासन सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों को हटाकर यातायात सामान्य कराने की कोशिश में जुटा है।

Gariaband News: फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं। प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories