MP Health Services: जतारा अस्पताल के औचक निरीक्षण में विधायक हरिशंकर खटीक ने पकड़ीं खामियां, स्वास्थ्य अधिकारियों को लगाई फटकार

MP Health Services:  टीकमगढ़/जतारा। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जतारा का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई खामियां सामने आने पर विधायक ने नाराजगी जताई और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

MP Health Services:  निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, दवा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान कई व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

READ MORE: Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम पहुंचे वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच, बोले- किसानों और गरीबों के खाद्यान्न की सुरक्षा मेरी सर्वोच्च जिम्मेदारी

मरीजों की सुविधा के लिए नया ड्यूटी चार्ट बनाने के निर्देश

MP Health Services: विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर उपचार मिलना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने डॉक्टरों की ड्यूटी व्यवस्था में सुधार करने और नया ड्यूटी चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि सभी चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके और मरीजों को इलाज के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

MP Health Services: निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं में जल्द से जल्द सुधार किया जाए और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

READ MORE: MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; धार, बड़वानी और खरगोन में रेड अलर्ट

बीएमओ को दिए सख्त निर्देश

MP Health Services: विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. संजय अहिरवार को निर्देशित किया कि अस्पताल की कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, यह स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories