CG NEWS: कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं को मिला सम्मान, एसडीओ नंदकुमार सिन्हा और रेंजर यादव को विदाई, 35 वर्षों की सेवा को मिला सम्मान

CG NEWS: रामकुमार भारद्वाज /फरसगांव :- उप वन मंडल अंतर्गत फरसगांव वन परिक्षेत्र के एसडीओ नंदकुमार सिन्हा एवं रेंजर रामेश्वर सिंह यादव के सेवानिवृत्त होने पर वन विभाग परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। फरसगांव एवं बड़ेडोंगर रेंज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके दीर्घकालीन सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और विभाग के प्रति समर्पण की सराहना की।

CG NEWS: विदाई समारोह के दौरान दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके अनुभव, अनुशासन और मार्गदर्शन से विभाग को सदैव लाभ मिला है तथा उनकी सेवाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

CG NEWS: सेवा निवृत्त हो रहे दोनों अधिकारियों ने साझा किए अपने अनुभव

CG NEWS: सेवा निवृत्त हो रहे वन विभाग के दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे शासकीय कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि विभाग में नियुक्ति के प्रथम दिन से लेकर सेवा के अंतिम दिन तक उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।उन्होंने कहा कि वन एवं वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी। विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अनेक महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

CG NEWS: दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे पर्यावरण संरक्षण और समाजहित के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते रहेंगे।उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूरी ईमानदारी, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए वन संपदा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आग्रह किया।

CG NEWS: _विदाई समारोह में यह रहे मौजूद

CG NEWS: इस दौरान डिप्टी रेंजर पीलाराम दीवान, पवन नाग, शिवनाथ सेठिया, मंगली नेताम, वनपाल यशवंत लाल नायक, मोहनलाल नाग, द्वरिका प्रसाद नाईक, गजेंद्र नाईक, मानसिंह नेताम, मोहन पुजारी, गुदराम मरकाम, श्रवण नेताम, अनिल मरकाम, संगीता नेताम, चांदनी मरकाम, वनरक्षक भुवनेश्वर पांडे, महेंद्र मण्डवी, किशन बघेल, रतन नेताम, भूपेंद्र नाग, खगेश्वर दीवान, दीनदयाल कोर्राम, राम सूरज कोर्राम, किशोर भुआर्य, आदित्य वर्मा, हरि नेताम, गोविंद शोरी, सरिता मरकाम, सुनीता नेताम, चैन सिंह भोयर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories