Jabalpur Cyber Fraud Case: जबलपुर में बड़ा साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 राज्यों की ठगी से जुड़े खातों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur Cyber Fraud Case: जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बेलबाग थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाली ऑनलाइन ठगी की रकम को फर्जी बैंक खातों के जरिए खपाने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 एटीएम कार्ड, नकदी और एक मोपेड बरामद की है।

फर्जी बैंक खातों के जरिए चलता था ठगी का खेल

Jabalpur Cyber Fraud Case: पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में हुई साइबर ठगी से जुड़ा हुआ है। गिरोह स्थानीय स्तर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक खाते खुलवाता था और बाद में इन खातों को बड़े साइबर ठगों को बेच दिया जाता था।इन खातों का उपयोग ठगी की रकम को ट्रांसफर करने और उसे निकालने के लिए किया जाता था, जिससे साइबर अपराधियों का नेटवर्क और मजबूत होता जा रहा था।

READ MORE: Khandwa Forest Attack: खंडवा में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग टीम पर हमला, 8 कर्मचारी घायल, कलेक्टर–एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

आरोपी सौरभ रजक गिरफ्तार, कई सामान बरामद

बेलबाग थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरभ रजक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से—

10 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड
₹20,000 नकद (ठगी की राशि)
एक मोपेड (घटना में उपयोग वाहन)

बरामद किए गए हैं।

व्हाट्सएप चैट से खुला पूरा नेटवर्क

Jabalpur Cyber Fraud Case: पुलिस द्वारा जब आरोपी के मोबाइल की जांच की गई, तो कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। व्हाट्सएप चैट के जरिए गिरोह एक संगठित नेटवर्क की तरह काम कर रहा था। इस ग्रुप में बैंक डिटेल्स, एटीएम कार्ड और पैन कार्ड जैसी संवेदनशील जानकारियां साझा की जाती थीं, जिनका इस्तेमाल फर्जी बैंक खाते खोलने में किया जाता था।

दो अन्य साथी भी मामले में नामजद

Jabalpur Cyber Fraud Case: पूछताछ में आरोपी सौरभ ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए हैं। पुलिस ने दोनों को सह-आरोपी बनाया है। उनकी पहचान रोहित और नितिन, निवासी मांडवा बस्ती के रूप में हुई है।इन दोनों की भूमिका मुख्य रूप से ठगी की रकम निकालने और उसे विभिन्न खातों में जमा करने की थी। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

READ MORE: Indore Choral River Rescue: इंदौर में चोरल नदी में बाढ़ के बीच फंसे तीन युवक, स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू

पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी

Jabalpur Cyber Fraud Case: पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह एक संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का हिस्सा है, जो कई राज्यों में सक्रिय है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा रही है।पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी ताकि इस तरह के गिरोहों को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories