Tuesday, September 1, 2026
Home Chhattisgarh Baloda Bazar: राइस मिल में भीषण आग, लाखों का अनाज खाक

Baloda Bazar: राइस मिल में भीषण आग, लाखों का अनाज खाक

Baloda Bazar
Baloda Bazar

Baloda Bazar: लवन थाना क्षेत्र के ग्राम लाहोद स्थित गणेश राइस मिल में बीती देर रात भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में लाखों रुपये का धान और चावल जलकर राख हो गया.

Baloda Bazar: स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों तक आग बुझाने का प्रयास किया. कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 8:30 बजे जाकर आग पर काबू पाया जा सका.

लवन पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है. फिलहाल राइस मिल में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here