HomeEntertainmentActor Harshad Chopda: ‘गर्लफ्रेंड और बेस्ट फ्रेंड ने दिया धोखा’, हर्षद चोपड़ा...

Actor Harshad Chopda: ‘गर्लफ्रेंड और बेस्ट फ्रेंड ने दिया धोखा’, हर्षद चोपड़ा ने 16 साल बाद बयां किया अपना दर्द

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...
Actor Harshad Chopda: मुंबई। टीवी के लोकप्रिय अभिनेता हर्षद चोपड़ा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया। रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के ग्रैंड प्रीमियर में हर्षद ने बताया कि साल 2010 में उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड और सबसे अच्छे दोस्त से एक साथ धोखा मिला था। इस घटना के बाद उन्होंने लोगों पर भरोसा करना कम कर दिया और अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक करने से दूरी बना ली।
Actor Harshad Chopda: शो के दौरान होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने हर्षद से पूछा कि इतने लंबे करियर के बावजूद उनके बारे में लोग बहुत कम क्यों जानते हैं। इस पर अभिनेता ने कहा कि वह हमेशा चाहते थे कि लोग उन्हें उनके काम से पहचानें। उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा समय तक ऐसा नहीं कर सके।
Actor Harshad Chopda: बातचीत के दौरान हर्षद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में आने के शुरुआती दिनों में वह काफी मिलनसार थे, लेकिन 2010 में उनकी जिंदगी ने बड़ा मोड़ लिया। अभिनेता के मुताबिक, उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके सबसे अच्छे दोस्त के साथ मिलकर उन्हें धोखा दिया। इस घटना ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया और तभी से उन्होंने लोगों से दूरी बनानी शुरू कर दी।
Actor Harshad Chopda: हर्षद ने कहा कि उन्हें लोगों पर जल्दी भरोसा हो जाता है। ऐसे में एक साथ दोस्त और प्रेमिका दोनों को खोना उनके लिए बेहद दर्दनाक अनुभव था। उन्होंने बताया कि पिछले 16 वर्षों से वह खुद में सिमटकर रह गए हैं और अब नए लोगों पर भरोसा करने में डर महसूस होता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अब वह इस डर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।
Actor Harshad Chopda: हर्षद के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि अभिनेता अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड और दोस्त की बात कर रहे थे। हालांकि, हर्षद चोपड़ा ने शो में किसी का नाम नहीं लिया और इन अटकलों की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है।
Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here