Gwalior Domestic Dispute: ग्वालियर घरेलू विवाद का एक चौंकाने वाला मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा से सामने आया है। पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि गुस्से में पत्नी ने रसोई में रखा खौलता हुआ पानी अपने पति और ससुर पर फेंक दिया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





