Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh Korba Accident:  मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा मालवाहक वाहन, केबिन में फंसे...

Korba Accident:  मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा मालवाहक वाहन, केबिन में फंसे चालक को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला

Korba Accident:
Korba Accident:
Korba Accident:  कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक मालवाहक वाहन सड़क के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
Korba Accident:  जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मालवाहक वाहन ग्राम लैगा के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क के एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
Korba Accident:  घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर राहत कार्य किया और काफी प्रयास के बाद चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए लैगा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार चालक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
Korba Accident:  सूचना मिलने पर पसान थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और सड़क का खतरनाक मोड़ माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Korba Accident:  स्थानीय लोगों का कहना है कि लैगा मार्ग पर कई अंधे और खतरनाक मोड़ हैं, जहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर चेतावनी बोर्ड, दिशा संकेतक और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here