Gwalior Road Scam: ग्वालियर में 1.74 करोड़ की सड़क का घोटाला! जांच में खुली पोल, मानक से पतली सड़क पर भड़के लोग

Gwalior Road Scam: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के सिंहपुर रोड पर 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से तैयार की जा रही सड़क में कथित तौर पर मानकों की अनदेखी और घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद नगर निगम ने जांच कराई, जिसमें शुरुआती स्तर पर ही सड़क की मोटाई तय मानकों से कम पाई गई।

सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, मौके पर पहुंची जनता

Gwalior Road Scam: सिंहपुर रोड पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय रहवासियों को लंबे समय से शिकायत थी कि सड़क निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं बनाई जा रही है। शिकायतों के बाद स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान लोगों ने सड़क की गुणवत्ता और मोटाई को लेकर सवाल उठाए और निर्माण कार्य की जांच की मांग की।

MP News: बैतूल में CM मोहन यादव का अलग अंदाज, ग्रामीणों संग गाया ‘गोविंद बोलो, हरि गोपाल बोलो’ भजन

बहस ने लिया हिंसक रूप, ठेकेदार के कर्मचारियों से हुई झड़प

Gwalior Road Scam: निरीक्षण के दौरान ठेकेदार फर्म के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साए लोगों ने ठेकेदार पक्ष के कर्मचारियों को मौके से खदेड़ दिया, जिसके बाद उन्हें वहां से भागना पड़ा।

कोर कटिंग जांच में खुली सड़क निर्माण की सच्चाई

Gwalior Road Scam: हंगामे की सूचना मिलते ही नगर निगम के कार्यपालन यंत्री, उपयंत्री और इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए कोर कटिंग टेस्ट कराया। प्रारंभिक जांच में कई स्थानों पर सड़क की मोटाई निर्धारित मानकों से कम पाई गई। इससे निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार की आशंका मजबूत हो गई है।

निर्माण कार्य पर लगी रोक, लैब भेजे गए सैंपल

Gwalior Road Scam: जांच में शुरुआती अनियमितताएं सामने आने के बाद नगर निगम ने सड़क निर्माण का काम तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। सड़क से लिए गए सैंपलों को सील कर प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद यदि गुणवत्ता में कमी की पुष्टि होती है, तो संबंधित ठेकेदार फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

MP में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, सड़कें जलमग्न, पेड़ गिरे, 24 घंटे में 8 लोगों की मौत

जनता ने उठाई दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Gwalior Road Scam: घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये की सार्वजनिक राशि खर्च होने के बावजूद यदि सड़क निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, तो यह सीधे-सीधे जनता के पैसे के साथ खिलवाड़ है। लोगों ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर भविष्य में ऐसी लापरवाही पर रोक लगाई जाए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories