HomeChhattisgarhChhattisgarh Rozgar Mela: रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 900 से...

Chhattisgarh Rozgar Mela: रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 900 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Date:

Related stories

Chhattisgarh Rozgar Mela: रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा 25 जून को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

उप संचालक डॉ. शशि अतुलकर ने बताया कि मेले में कई निजी कंपनियां और संस्थान भाग लेंगे। इनमें यूनिक्स सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड, एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ऑप्टिवल हेल्थ सॉल्यूशन्स, वोडाफोन आइडिया, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, शांता टेक्नो, एलक्सर कम्युनिकेशन, एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड और आई टेक लिफ्ट्स रायपुर सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।

रोजगार मेले में 900 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, फार्मेसी, नर्सिंग, पैरामेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। इसके अलावा MBBS और BAMS डॉक्टरों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

Chhattisgarh Rozgar Mela: मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की प्रतियां और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।

Chhattisgarh Rozgar Mela: रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ‘छत्तीसगढ़ रोजगार एप’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। यह रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here