Opium Seizure: इंदौर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने 115.160 किलोग्राम अवैध अफीम की खेप जब्त की है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई क्रेटा कार भी जब्त कर ली गई है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के आगरा-जयपुर हाईवे स्थित सिकंदरा टोल प्लाजा पर की गई।
खुफिया सूचना के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन
Opium Seizure: सीबीएन नीमच को सूचना मिली थी कि झारखंड नंबर की एक हुंडई क्रेटा कार में बड़ी मात्रा में अफीम भरकर गुवाहाटी से जोधपुर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने विशेष टीम गठित की और संदिग्ध वाहन पर निगरानी शुरू कर दी।
Opium Seizure: अधिकारियों ने लगभग 2000 किलोमीटर लंबे संभावित रूट पर लगातार नजर रखी। कई राज्यों से गुजरते हुए वाहन की गतिविधियों पर खुफिया तरीके से निगरानी रखी गई और आखिरकार आगरा-जयपुर हाईवे के सिकंदरा टोल प्लाजा पर कार को रोक लिया गया।
डिक्की से निकले 109 पैकेट, 115 किलो से ज्यादा अफीम बरामद
Opium Seizure: वाहन की तलाशी के दौरान उसकी डिक्की में रखी तीन बोरियों से 109 पैकेट बरामद हुए। जांच में इन पैकेटों से कुल 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। अधिकारियों के अनुसार यह बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों की खेप थी, जिसे देश के दूसरे हिस्से में सप्लाई किया जाना था।
परफ्यूम से छिपाई जा रही थी अफीम की गंध
Opium Seizure: तस्करों ने सुरक्षा एजेंसियों को भ्रमित करने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। जांच में सामने आया कि वाहन के भीतर भारी मात्रा में परफ्यूम का छिड़काव किया गया था, ताकि अफीम की गंध बाहर न आ सके और जांच एजेंसियों को शक न हो।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
Opium Seizure: सीबीएन ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अफीम की खेप और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह खेप गुवाहाटी से जोधपुर पहुंचाई जानी थी।
पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी एजेंसी
Opium Seizure: अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी, इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसे किसके पास पहुंचाया जाना था। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
READ MORE: PWD Officer Death: इंदौर-बैतूल हाईवे पर दर्दनाक हादसा बैतूल के PWD एसडीओ दरियाव सिंह परमार की मौत
2026 में अब तक 98 तस्कर गिरफ्तार
Opium Seizure: सीबीएन मध्य प्रदेश के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 69 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं और 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विभाग का कहना है कि नशे के कारोबार पर लगाम लगाने और संगठित तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे भी इसी तरह की खुफिया आधारित कार्रवाई जारी रहेगी।









