NEET Exam 2026: भोपाल। देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर राजधानी भोपाल में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की निष्पक्षता, गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने इस बार बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। रविवार को परीक्षा से पहले प्रश्न-पत्रों को कड़ी निगरानी के बीच भोपाल के 32 परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया।
NEET Exam 2026: जानकारी के अनुसार, नीट परीक्षा के प्रश्न-पत्र विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारतीय सेना के विमान से भोपाल लाए गए थे। राजधानी पहुंचने के बाद इन्हें हबीबगंज स्थित केनरा बैंक के सुरक्षित लॉकर में रखा गया, जहां सीआरपीएफ जवानों और प्रशासनिक अधिकारियों की चौबीसों घंटे निगरानी रही।
स्टील बॉक्स में सील कर भेजे गए प्रश्न-पत्र
NEET Exam 2026: रविवार सुबह से ही प्रश्न-पत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सभी प्रश्न-पत्रों को विशेष स्टील बॉक्स में सीलबंद कर रवाना किया गया। प्रत्येक वाहन के साथ दो प्रशासनिक अधिकारी और दो सशस्त्र सीआरपीएफ जवान तैनात किए गए थे।
NEET Exam 2026: सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए हर वाहन के पीछे एक एस्कॉर्ट (फॉलो) वाहन भी लगाया गया, ताकि रास्ते में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
32 केंद्रों के लिए 32 अलग-अलग वाहन
NEET Exam 2026: भोपाल में बनाए गए 32 परीक्षा केंद्रों के लिए प्रशासन ने 32 अलग-अलग वाहनों की व्यवस्था की। सभी वाहनों को निर्धारित रूट और समय के अनुसार रवाना किया गया, ताकि प्रश्न-पत्र समय पर और पूरी सुरक्षा के साथ संबंधित केंद्रों तक पहुंच सकें।
परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश
प्रशासन ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए हैं। इनमें—
NEET एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
दो पासपोर्ट साइज फोटो
निर्धारित प्रारूप के अनुसार पोस्टकार्ड साइज फोटो
शामिल हैं।
NEET Exam 2026: अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी के पास निर्धारित दस्तावेज नहीं पाए गए, तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
निष्पक्ष परीक्षा कराने पर प्रशासन का फोकस
NEET Exam 2026: प्रशासन का कहना है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या पेपर लीक जैसी आशंकाओं को पूरी तरह खत्म करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत मजबूत बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बल और सीआरपीएफ की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
NEET Exam 2026: राजधानी भोपाल में किए गए इन सख्त इंतजामों से यह साफ है कि इस बार NEET परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन कोई भी चूक नहीं छोड़ना चाहता।









