Morena Train Accident: मुरैना रेल हादसा: रोंगटे खड़े कर देने वाला LIVE वीडियो आया सामने, आंखों के सामने काल बनकर गुजरी पातालकोट एक्सप्रेस

VIKASH KHALKHO

Morena Train Accident: मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार शाम को हुए दर्दनाक रेल हादसे का एक बेहद खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव वीडियो सामने आया है इंटरसिटी एक्सप्रेस में मची चीख-पुकार, पातालकोट की चपेट में आए कई यात्री, हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया. इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे सिर्फ एक अफवाह और चंद सेकंड की हड़बड़ाहट ने कई हंसते-खेलते परिवारों को हमेशा के लिए तबाह कर दिया

अफवाह के बाद ट्रैक पर आ गए थे बेकसूर लोग

वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन हेतमपुर स्टेशन के पास ट्रैक पर खड़ी है ट्रेन में आग लगने की अफवाह के चलते दहशत में आए सैकड़ों यात्री डिब्बों से नीचे उतरकर बगल वाले रेलवे ट्रैक और उसके आसपास खड़े हैं कई लोग अपने सिर पर सामान और पोटलियां लादे पटरियों के बीचो-बीच चलते हुए सुरक्षित स्थान की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि उनकी ट्रेन में ब्लास्ट या भीषण आग लग सकती है.

अचानक बजी डरावनी सीटी और गुजरी मौत की ट्रेन

यात्री अभी अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में पटरियों पर खड़े होकर सोच ही रहे थे कि तभी अचानक सामने से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की डरावनी और लगातार बजती हुई सीटी (हॉर्न) सुनाई देती है. वीडियो में दिख रहा है कि दूसरी पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की रफ्तार इतनी भयानक और तेज है कि पटरियों पर खड़े बेकसूर लोगों को वहां से भागने या संभलने का एक सेकंड का मौका भी नहीं मिलता है.

दिल दहला देने वाला मंजर: ट्रेन इतनी तेजी से चीरते हुए निकलती है कि कैमरा पूरी तरह हिल जाता है और बैकग्राउंड में सिर्फ लोगों के कटने और कुचले जाने की खौफनाक आवाजें आने लगती हैं।

“मार गया, मार गया…” की चीखें और गहरा मातम

ट्रेन के गुजरते ही वीडियो के बैकग्राउंड में जो आवाजें कैद हुई हैं, वे किसी भी कमजोर दिल वाले इंसान को पूरी तरह से डरा सकती हैं। चारों तरफ अचानक चीख-पुकार मच जाती है। बदहवास लोग “मार गया, मार गया…”, “अरे भागो…” और अपनों को ढूंढने के लिए पागलों की तरह चिल्लाने लगते हैं। इस लाइव फुटेज ने प्रशासनिक दावों और मौके पर मची असल अफरा-तफरी की भयावहता को पूरी तरह साबित कर दिया है.

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 महिलाओं और 4 बच्चों सहित कुल 8 लोगों की जान जा चुकी है. रेलवे और पुलिस प्रशासन इस वीडियो को भी अपनी जांच का हिस्सा बना रहा है ताकि अफवाह फैलाने वाले और घटना के समय की पूरी स्थिति का तकनीकी विश्लेषण किया जा सके

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *