Bacheli News : बचेली को मिली कचरे से राहत: अध्यक्ष राजू जयसवाल की पहल से वार्ड 08 हुआ स्वच्छ, देखें वीडियो

Bacheli News : फकरे आलम खान, बचेली। बचेली नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 08 (पूर्व में वार्ड 10) के निवासियों ने वर्षों पुरानी कचरा डंपिंग की समस्या से आखिरकार राहत पा ली है। नगर पालिका अध्यक्ष राजू जयसवाल द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त वातावरण मिला है, जिससे वे काफी खुश हैं और उनका आभार जता रहे हैं।

Bacheli News : इस वार्ड में नगर का कचरा वर्षों से डंप किया जा रहा था, जिससे इलाके में दुर्गंध, प्रदूषण और मवेशियों में बीमारियों की समस्या बनी हुई थी। शरारती तत्वों द्वारा कचरे में आग लगाने से उठता जहरीला धुआं लोगों की सेहत के लिए खतरा बन गया था। जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को बार-

बार शिकायतें करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।

Bacheli News : पिछले निकाय चुनाव में पूजा साव वार्ड की पार्षद और

फिर नगर पालिका अध्यक्ष बनी थीं, लेकिन उनके कार्यकाल में भी कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। हाल ही में उनके पति संजीव साव ने पार्षद का चुनाव मात्र दो मतों से जीता।

Bacheli News : इसी बीच सुशासन तिहार के दौरान वार्डवासियों ने दुबारा अपनी समस्या प्रमुखता से रखी, जिसे सुनते हुए वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजू जयसवाल ने तुरंत कार्यवाही करते हुए हजारों टन कचरे को हटवाया और उसका दूर निपटान कराया।

Bacheli News : इस कार्य से क्षेत्रवासी बेहद संतुष्ट हैं और राजू जयसवाल की इस पहल की खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्षों की परेशानी के बाद अब जाकर उन्हें राहत मिली है।

Bacheli News : पालिका अध्यक्ष राजू जयसवाल ने कहा, “बचेली को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना हमारा लक्ष्य है। वार्ड 08 की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता पर हल किया गया है। हम भविष्य में भी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं.नगर में इस कार्य की व्यापक सराहना हो रही है और अध्यक्ष के जनहितकारी कदमों की चर्चा पूरे क्षेत्र में है।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Chhattisgarh Rail Transformation: पीएम मोदी ने किया चांपा, बालोद और सरोना अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण

Chhattisgarh Rail Transformation: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों और क्षेत्रीय...

Related Articles

Popular Categories