BJP Celebrates 12 Years of Modi Govt: मोदी सरकार के 12 साल पूरे खजराना गणेश मंदिर में भाजपा नेताओं ने किया हवन-पूजन, कैलाश विजयवर्गीय ने गिनाईं उपलब्धियां

BJP Celebrates 12 Years of Modi Govt: इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने खजराना गणेश मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना और हवन-पूजन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और देश के निरंतर विकास की कामना की गई।

BJP Celebrates 12 Years of Modi Govt: खजराना गणेश मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित पार्टी के कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी नेताओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और हवन में भाग लिया।

BJP Celebrates 12 Years of Modi Govt: कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। नेताओं ने इसे देश के लिए परिवर्तन और निर्णायक नेतृत्व का काल बताया।

READ MORE: Mohan Yadav on Rajya Sabha Issue: गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन और देश की प्रगति की कामना

BJP Celebrates 12 Years of Modi Govt: इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष यानी 4398 दिन पूरे होने पर वे भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वस्थ रहें और उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

कैलाश विजयवर्गीय ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

BJP Celebrates 12 Years of Modi Govt: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिन्होंने देश के विकास को नई दिशा दी है।

BJP Celebrates 12 Years of Modi Govt: उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने, नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सुधारात्मक कदमों ने भारत को सशक्त बनाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा,
BJP Celebrates 12 Years of Modi Govt: “आज भारत विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, जिन्होंने देश को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान की है।”

कांग्रेस और राज्यसभा चुनाव को लेकर साधा निशाना

BJP Celebrates 12 Years of Modi Govt: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राज्यसभा चुनाव और कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस संगठनात्मक रूप से कमजोर हो चुकी है और उसके अपने विधायक भी पार्टी नेतृत्व से संतुष्ट नहीं हैं।

BJP Celebrates 12 Years of Modi Govt: विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के विधायक भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हैं। उन्होंने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि गलत जानकारी के कारण उनका फॉर्म निरस्त हुआ है।

READ MORE: MP Rajya Sabha Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन मामले में बड़ा अपडेट निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस को दिया समय, दिल्ली में होगी अहम बैठक

उन्होंने कहा,
BJP Celebrates 12 Years of Modi Govt: “कांग्रेस पूरी तरह बिखर चुकी है। उनके विधायकों को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं है। धरना-प्रदर्शन से कुछ नहीं होने वाला। यदि विपक्षी उम्मीदवार मैदान में भी रहतीं, तब भी भाजपा अपने तीनों उम्मीदवारों को जीत दिलाने में सक्षम होती।”

BJP Celebrates 12 Years of Modi Govt: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने इसे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के सफल कार्यकाल का प्रतीक बताया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories