RDU Fee Hike Protest: फीस वृद्धि के खिलाफ उबल पड़ा छात्र आक्रोश, कुलपति कार्यालय का घेराव; 10 दिन के आंदोलन की चेतावनी

RDU Fee Hike Protest: जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (आरडीवीवी) में विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में की गई भारी बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति कार्यालय का घेराव किया और फीस वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

RDU Fee Hike Protest: छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिना किसी पूर्व चर्चा और उचित कारण बताए कई पाठ्यक्रमों की फीस में तीन से चार गुना तक वृद्धि कर दी है। इस फैसले से हजारों विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि उच्च शिक्षा पहले ही महंगी होती जा रही है, ऐसे में फीस में अचानक की गई बेतहाशा बढ़ोतरी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों के लिए बड़ा संकट बन सकती है।

READ MORE: MP Congress Politics: कांग्रेस को भोपाल में बड़ा झटका हुजूर सीट से प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी ने 37 साल पुराना साथ छोड़ा, जीतू पटवारी को भेजा इस्तीफा

RDU Fee Hike Protest: NSUI नेता अनुराग शुक्ला ने बताया कि जिन कोर्सों की फीस पहले 4 हजार रुपये थी, उसे बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी तरह 3 हजार रुपये फीस वाले पाठ्यक्रमों की फीस बढ़ाकर 10 हजार रुपये तक कर दी गई है। वहीं बी.फार्मा सहित कई अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भी हजारों रुपये की वृद्धि की गई है। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन शिक्षा को आम छात्रों की पहुंच से दूर करने का काम कर रहा है।

RDU Fee Hike Protest: छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के पोर्टल पर कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ‘संबल योजना’ और ‘मेधावी छात्र योजना’ जैसी योजनाओं के पात्र विद्यार्थियों को भी तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

RDU Fee Hike Protest: भीषण गर्मी और 45 से 46 डिग्री तापमान के बीच छात्र कई घंटों तक कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद कुलपति उनसे मिलने बाहर नहीं आए, जिससे छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई।

RDU Fee Hike Protest: छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि जब छात्र अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, तब जिम्मेदार अधिकारी वातानुकूलित कमरों में बैठे हुए हैं और उनकी बात सुनने तक को तैयार नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही फीस वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया गया और छात्रों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

RDU Fee Hike Protest: NSUI ने स्पष्ट किया है कि यह लड़ाई केवल फीस वृद्धि के खिलाफ नहीं, बल्कि छात्रों के शिक्षा के अधिकार की लड़ाई है। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 15 से 20 मिनट के भीतर वार्ता के लिए आगे आने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों की उपेक्षा जारी रही तो आंदोलन का स्वरूप और बड़ा होगा।

READ MORE: Gwalior Bike Stunt: VIP इलाके में मौत को दावत! जज-IAS-IPS अधिकारियों के बंगलों के सामने युवक ने एक पहिए पर दौड़ाई बाइक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

RDU Fee Hike Protest: छात्रों ने ऐलान किया है कि जरूरत पड़ने पर वे जेल भरो आंदोलन भी करेंगे और आगामी 10 दिनों तक लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन परिसर में बढ़ते विरोध के चलते माहौल गर्माया हुआ है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories