Raipur Accident: रायपुर रिंग रोड पर कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, घंटों जाम से लोग परेशान

Sanjay Sahu
Raipur Accident

Raipur Accident: रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के भाँटांगाँव रिंग रोड पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सड़क पर भीड़ जमा हो गई।

Raipur Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार और ट्रक दोनों तेज गति से चल रहे थे। भाँटांगाँव के पास अचानक दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद रिंग रोड पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे लोगों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

Raipur Accident: घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए सड़क पर फंसे वाहनों को निकलवाया और दुर्घटनाग्रस्त कार व ट्रक को हटाने की कार्रवाई की। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।

Raipur Accident: राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हालांकि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *