Antagarh Raipur memu Train:अंतागढ़-रायपुर लोकल ट्रेन में यात्रियों की जान जोखिम में, गेट पर लटककर सफर का वीडियो वायरल

Sanjay Sahu
Antagarh Raipur memu Train

Antagarh Raipur memu Train:बालोद। अंतागढ़-रायपुर डेमू ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई यात्री ट्रेन के गेट पर लटककर यात्रा करते दिखाई दे रहे हैं।

Antagarh Raipur memu Train:वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन की बोगियों में इतनी भीड़ है कि यात्रियों को अंदर खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही। मजबूरी में कई लोग दरवाजों पर लटककर सफर कर रहे हैं। यह स्थिति किसी एक दिन की नहीं, बल्कि रोजाना की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बालोद और गुंडरदेही क्षेत्र से बड़ी संख्या में छात्र, मजदूर और छोटे व्यापारी रोजाना दुर्ग, मरोदा और रायपुर कामकाज के लिए आते-जाते हैं। उनके लिए ट्रेन सबसे सस्ता और सुविधाजनक साधन है। लेकिन इस रूट पर ट्रेनों की संख्या कम होने और बोगियां पर्याप्त नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों का कहना है कि कई बार ट्रेन इतनी भरी होती है कि अंदर चढ़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में समय पर गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोग जोखिम उठाकर गेट पर खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हैं।

Antagarh Raipur memu Train:स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या की जानकारी होने के बावजूद रेलवे प्रशासन पर्याप्त बोगियां बढ़ाने या अतिरिक्त ट्रेन चलाने पर ध्यान नहीं दे रहा है।

Antagarh Raipur memu Train:बताया जा रहा है कि अंतागढ़-दुर्ग-रायपुर रेल मार्ग का मुख्य उपयोग भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए लौह अयस्क की ढुलाई में होता है। इसी कारण इस रूट पर मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है और यात्री ट्रेनों का संचालन सीमित संख्या में किया जाता है। ऐसे में यात्रियों की मांग है कि इस रूट पर ट्रेनों की संख्या और बोगियों में बढ़ोतरी की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *