Rewa Child Rescue Case: रीवा में बड़ा हादसा टला 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा एक वर्षीय मासूम, पुलिस-ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाई जान

Anuj Nirala

Rewa Child Rescue Case: रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चुआ के महाजन टोला में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां खेलते समय एक वर्षीय मासूम बच्चा अचानक घर के पास निर्माण कार्य के लिए खोदे गए 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया।

संकरे गड्ढे में फंसा मासूम, बढ़ी चिंता

Rewa Child Rescue Case: जानकारी के अनुसार, बाबू केवट का एक वर्षीय बेटा शिवेंद्र घर के बाहर खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। यह गड्ढा करीब 10 फीट गहरा और सिर्फ 1 फीट चौड़ा था, जिससे बच्चे को निकालना बेहद मुश्किल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

 पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Rewa Child Rescue Case: सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गड्ढे के समानांतर खुदाई की गई और बेहद सावधानी से बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की गई।काफी मशक्कत के बाद मासूम शिवेंद्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

READ MORE: Health Staff Strike MP: भीषण गर्मी में आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल 2 महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

समय रहते बची जान, बड़ी लापरवाही उजागर

Rewa Child Rescue Case: गनीमत यह रही कि समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया, जिससे मासूम की जान बच गई। हालांकि इस घटना ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।

Rewa Child Rescue Case: स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गड्ढे को ढंका या सुरक्षित नहीं किया गया था, तो यह बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था।

प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल

Rewa Child Rescue Case: इस घटना के बाद क्षेत्र में निर्माण कार्यों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि खुले गड्ढों को ऐसे ही छोड़ देना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

READ MORE: Ratlam Spa Raid News: रतलाम में अवैध स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी रेड वाटर पार्क में छुपाकर चल रहा था गोरखधंधा, 3 युवतियां और कई युवक हिरासत में

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *