Friday, June 5, 2026
39.5 C
Raipur

Sagar Farmer Protest: तार फेंसिंग विवाद ने ली किसान की जान घायल बुजुर्ग की मौत के बाद सागर-खुरई मार्ग पर 3 घंटे चक्का जाम

Sagar Farmer Protest: मुकुल शुक्ला \सागर। सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमावनी में जमीन विवाद से जुड़ा मामला एक किसान की मौत के बाद और अधिक गंभीर हो गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग किसान नंदराम पटेल ने शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने सागर-खुरई मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी के पास करीब तीन घंटे तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

तार फेंसिंग उखाड़ने का विरोध पड़ा भारी

Sagar Farmer Protest: परिजनों के अनुसार, नंदराम पटेल की कृषि भूमि से सटी जमीन पर प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। आरोप है कि 3 मई को कुछ लोग उनकी जमीन पर लगी तार फेंसिंग की लकड़ी की बल्लियां उखाड़ने लगे। जब किसान नंदराम पटेल ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया।

READ MORE: Rewa Harmony Initiative: रीवा में सांप्रदायिक सौहार्द की अनोखी मिसाल मुस्लिम समाज ने की गौवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, कबूतर उड़ाकर दिया शांति का संदेश

Sagar Farmer Protest: हमले में गंभीर रूप से घायल किसान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक उपचार चलने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने लगाए जमीन कब्जाने के आरोप

Sagar Farmer Protest: मृतक के पुत्र आशीष पटेल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसी विवाद के चलते उनके पिता के साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उनकी जान चली गई। परिजनों ने मांग की कि विवादित प्लाटिंग से जुड़े सभी लोगों को भी मामले में आरोपी बनाया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे परिजन

Sagar Farmer Protest: किसान की मौत के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव लेकर सड़क पर बैठ गए और हत्या का मामला दर्ज करने, सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कथित अवैध प्लाटिंग की जांच की मांग करने लगे। प्रदर्शन के चलते सागर-खुरई मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

पुलिस और प्रशासन ने पहुंचकर संभाला मोर्चा

Sagar Farmer Protest: चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने बताया कि मामले में पहले ही आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि विवाद से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Sagar Farmer Protest: वहीं प्रशासन की ओर से प्लाटिंग संबंधी शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद करीब तीन घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और परिजन अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।

READ MORE: Bacheli Crime Update: बचेली पुलिस की अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: डैम रोड के पास अंग्रेजी शराब बेचता तस्कर गिरफ्तार

हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी

Sagar Farmer Protest: पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। अब किसान नंदराम पटेल की मौत के बाद प्रकरण में हत्या की धारा जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

Latest YouTube Shorts

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories