Friday, June 5, 2026
42 C
Raipur

Congress Protest BJP Govt: सुशासन तिहार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, महंगाई और यूजर चार्ज समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार का घेराव

Congress Protest BJP Govt: रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘सुशासन तिहार’ को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है और आरोप लगाया है कि प्रदेश में जनता अनेक समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाकर अपनी उपलब्धियों का प्रचार करने में लगी हुई है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ घेराव और विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

Congress Protest BJP Govt: कांग्रेस द्वारा जारी सूचना के अनुसार 05 जून को सुबह 11 बजे देवपुरी स्थित गांधी चौक में भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन और रायपुर जिला ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा करेंगे। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

READ MORE: Raipur New City Bus Service: रायपुर की सड़कों पर दौड़ेंगी नई सिटी बसें 8 जून से मिलेगी राहत, 100 ई-बसों की योजना का पहला चरण शुरू

Congress Protest BJP Govt:कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश की जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर, राशन और बिजली की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे यूजर चार्ज को भी जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि एक तरफ लोगों की आमदनी नहीं बढ़ रही, दूसरी तरफ करों और शुल्कों का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है।

Congress Protest BJP Govt: विपक्ष ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि कई क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारी और किसान भी परेशान हैं। वहीं गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहराने से लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार इन मूलभूत समस्याओं के समाधान के बजाय प्रचार-प्रसार में अधिक रुचि ले रही है।

Congress Protest BJP Govt: कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा है। उनका कहना है कि प्रदेश में चाकूबाजी, लूटपाट और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद सरकार कानून व्यवस्था को बेहतर बताकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।

Congress Protest BJP Govt: इसके अलावा कांग्रेस ने महतारी वंदन योजना, आवासीय पट्टों के वितरण, अवैध प्लॉटिंग, शासकीय भूमि के कथित दुरुपयोग और अवैध वसूली जैसे मुद्दों को भी उठाया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कई योजनाओं में जनता को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है और जमीनी स्तर पर कई तरह की अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं।

READ MORE: CG School Uniform: 16 जून से सरकारी स्कूलों में दिखेगा नया रंग, छात्रों को अब मिलेंगे यूनिफॉर्म के 2 सेट

Congress Protest BJP Govt:कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार प्रदेश में व्याप्त समस्याओं और जनाक्रोश को नजरअंदाज कर “सुशासन तिहार” के माध्यम से अपनी छवि चमकाने की कोशिश कर रही है। जबकि वास्तविकता यह है कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, खराब व्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है।

Congress Protest BJP Govt: पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना विपक्ष का दायित्व है और कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी। इसी उद्देश्य से देवपुरी में आयोजित घेराव कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का ध्यान जनता की समस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

Latest YouTube Shorts

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories