Harda Blackout Mock Drill: हरदा में ब्लैकआउट मॉकड्रिल सायरन बजते ही गुल हुई बिजली, बम विस्फोट और रेस्क्यू ऑपरेशन का हुआ लाइव प्रदर्शन

Harda Blackout Mock Drill: हरदा। जिले में किसी भी आपात स्थिति, प्राकृतिक आपदा या युद्ध जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सिविल डिफेंस के तहत व्यापक ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की गई। यह अभ्यास हरदा के छीपानेर बायपास रोड क्षेत्र में किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों की टीमों ने भाग लेकर आपदा प्रबंधन की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

Harda Blackout Mock Drill: शाम करीब 7:30 बजे सायरन बजते ही पूरे क्षेत्र की बिजली बंद कर दी गई और ब्लैकआउट लागू किया गया। अचानक अंधेरा होते ही आपातकालीन स्थिति का माहौल तैयार किया गया, जिसके बाद राहत एवं बचाव दल तुरंत सक्रिय हो गए। मॉकड्रिल के दौरान बम विस्फोट और आग लगने की काल्पनिक घटना को दर्शाया गया, ताकि आपदा की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों की प्रतिक्रिया और समन्वय को परखा जा सके।

READ MORE: क्या MP में बढ़ने वाला है बस किराया? 7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो हड़ताल की चेतावनी

Harda Blackout Mock Drill: अभ्यास के दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने की कार्रवाई का प्रदर्शन किया, जबकि एसडीईआरएफ (SDRF) के जवानों ने मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन किया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने, स्ट्रेचर के माध्यम से एम्बुलेंस तक पहुंचाने और अस्पताल भेजने की पूरी प्रक्रिया भी मौके पर प्रदर्शित की गई।

Harda Blackout Mock Drill: इस मॉकड्रिल में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस, एसडीईआरएफ और प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभ्यास के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया की क्षमता को भी परखा गया।

Harda Blackout Mock Drill: अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूक बनाना और प्रशासनिक तैयारियों को मजबूत करना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की मॉकड्रिल नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष में कम से कम दो बार ऐसे अभ्यास कराए जाएंगे, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में सभी विभाग प्रभावी और समन्वित तरीके से कार्य कर सकें।

READ MORE: MP Weather Alert: मध्यप्रदेश में बदला मौसम का मिजाज! भोपाल, इंदौर, उज्जैन में आंधी-बारिश की एंट्री

Harda Blackout Mock Drill: मॉकड्रिल के दौरान मौजूद नागरिकों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे अभ्यास लोगों को आपदा के समय घबराने के बजाय सही तरीके से प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करते हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories