kanker News: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 68 गांवों का चक्काजाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

Sanjay Sahu
kanker News

kanker News: कांकेर: कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है। पिछले 8 दिनों से धरने पर बैठे 18 पंचायतों के 68 गांवों के लोगों ने बुधवार को अंतागढ़ में अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू कर दिया।

kanker News: सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर यातायात रोक दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

kanker News: ग्रामीणों का कहना है कि वे कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन और सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी वजह से उन्होंने चक्काजाम का फैसला लिया है।

kanker News: ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में जिला सहकारी बैंक की स्थापना, ब्लॉक मुख्यालय को पखांजूर से वापस कोयलीबेड़ा लाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की नियुक्ति, उत्कृष्ट विद्यालय और कॉलेज की स्थापना, डीएमएफ राशि का स्थानीय विकास में उपयोग, स्कूल और आश्रमों की मरम्मत, पर्याप्त खाद-बीज की व्यवस्था, अंतागढ़-कोयलीबेड़ा सड़क का डामरीकरण और तहसील को अनुभाग अंतागढ़ से जोड़ना शामिल है।

kanker News: इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समस्याओं का समाधान बातचीत से निकलता है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी मांगें सरकार के सामने रखें, सरकार उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

kanker News: फिलहाल प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *