Bacheli BJYM Mandal: फकरे आलम खान/बचेलीदंतेवाड़ा/बचेली | भारतीय जनता युवा मोर्चा दंतेवाड़ा जिले के बचेली मण्डल की प्रथम कार्यसमिति बैठक सांसद कार्यालय बचेली में संपन्न हुई | बैठक का उदेश्य संगठन को और अधिक बूथ स्तर तक मजबूत करना ,हर घर तक केंद्र व राज्य के भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचना ,ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य,2028 विधानसभा व 2029 लोकसभा चुनाव में फिर कमल खिलाने का संकल्प रहा | भाजयुमो की कार्य समिति बैठक मैं मुख्य रूप से युवा सशक्तिकरण पर जोर देने हेतु रणनीति बनाई गयी |
Bacheli BJYM Mandal: भाजयुमो कार्य समिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गई | भाजपा मंडल अध्यक्ष बचेली अमलेंदु चक्रवर्ती ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है,उन्होंने युवाओं को अनुशासन और निष्ठा के साथ कार्य करने का मंत्र दिया | भाजयुमो जिला अध्यक्ष राहुल असरानी ने कहा की “भाजपा संगठन की ऑक्सीजन हैं युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता,युवा ही राष्ट्र की असली ताकत है | यही युवा है जो 2023 विधानसभा एवं 2024 लोकसभा चुनाव साथ ही नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में परिश्रम कर प्रचंड जित लाये थे,अब आगामी चुनावों में हर बूथ पर कमल पुनः खिलाएगा भाजयुमो का कार्यकर्ता |
Bacheli BJYM Mandal: श्री असरानी ने कहा की कांग्रेस जैसी पार्टियां सामाजिक ताने -बाने को तोडना चाहती है | राष्ट्रवादी विचारधारा की रक्षा युवा मोर्चा करेगा |भाजयुमो जिला महामंत्री कामो कुंजाम ने आगामी कार्ययोजना के बारें में चर्चा करते हुए हर बूथ तक पहुँचने का संकल्प लेकर कार्य करने हेतु कहा एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने हेतु आग्रह किया | भाजयुमो जिला महामंत्री निखिल नाग ने कहा की युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा भाव से कार्य करते हुए संगठन की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएं,अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जुड़ने हेतु प्रेरित करें |

Bacheli BJYM Mandal: इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत स्वाई,शैलेन्द्र ठाकुर,जिला मंत्री नरेश चौहान,गौरव भवानी,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अर्नब चक्रवर्ती,भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र ठाकुर,सह प्रभारी नितेश अधिकारी,मंडल महामंत्री वैभव साहा,डी के कश्यप,प्रियांशु ठाकुर,रवि स्वामी,शौर्य सिंह,गोपाल साहा,विवेक पटेल,नैतिक श्रीवास्तव,आदर्श सिंह,अमन प्रताप सिंह,शुभम मंडल,लक्की शाह,नमन पॉल,अनीश सिंह,अमन एवं समस्त भाजयुमो पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |









