jashpur police action: बिना सूचना दिए ड्यूटी से गायब, 3 आरक्षक बर्खास्त, 2 पुलिसकर्मियों को मिली ये सजा

Sanjay Sahu
jashpur police action

jashpur police action: जशपुर। जशपुर पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विभागीय जांच के बाद तीन आरक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों को कड़ी सजा दी गई है।

jashpur police action: जानकारी के अनुसार, संबंधित आरक्षक लंबे समय से बिना सूचना दिए ड्यूटी से अनुपस्थित रहते थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

jashpur police action: जांच पूरी होने के बाद तीन आरक्षकों को नौकरी से हटा दिया गया। वहीं एक आरक्षक की एक वेतन वृद्धि के बराबर राशि संचयी प्रभाव से काटने का आदेश दिया गया है।

jashpur police action: इसके अलावा एक अन्य आरक्षक को एक साल के लिए न्यूनतम वेतनमान पर लाने की सजा दी गई है। इस कार्रवाई का असर उसकी भविष्य की वेतन वृद्धि और पेंशन संबंधी लाभों पर भी पड़ेगा।

jashpur police action: पुलिस विभाग का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में ड्यूटी में लापरवाही, अनुशासनहीनता और बिना अनुमति अनुपस्थित रहने जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

jashpur police action: डीआईजी और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि विभागीय अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर स्पष्ट संदेश गया है और कर्मचारियों में इसे लेकर चर्चा का माहौल है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *