Kawardha Murder Case:पहले शव का किया कई टुकड़े, फिर बोरी में भरकर फेंका दिया, प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत

Sanjay Sahu
Kawardha Murder Case

Kawardha Murder Case:कवर्धा। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। सोढ़ा गांव के पास नाले किनारे एक बोरी में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में पता चला है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई थी। पहचान छिपाने के लिए शव के कई टुकड़े कर बोरी में भरकर नाले के पास फेंक दिया गया था।

Kawardha Murder Case:जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने नाले के पास तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो एक बोरी में युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। बाद में मृतक की पहचान बैहरसरी निवासी कोमल वर्मा के रूप में हुई। परिजनों ने 28 मई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Kawardha Murder Case:पुलिस जांच में सामने आया कि कोमल वर्मा का गांव की एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इससे नाराज पति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर युवक की हत्या की योजना बनाई।

Kawardha Murder Case:आरोप है कि दोनों ने मिलकर कोमल वर्मा की हत्या कर दी। इसके बाद शव की पहचान छिपाने के लिए उसके कई टुकड़े किए और उन्हें बोरी में भरकर सोढ़ा गांव के नाले के पास फेंक दिया।

Kawardha Murder Case:घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रामस्नेही वर्मा और उसकी पत्नी मंदाकिनी वर्मा पोड़ी चौकी पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

 

Kawardha Murder Case:पुलिस ने आरोपी दंपति को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग इस निर्मम हत्या की चर्चा कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *