Sunday, August 30, 2026
Home Chhattisgarh Gharghoda Liquor Arrest: रायगढ़ के घरघोड़ा में पुलिस का विशेष अभियान, 26...

Gharghoda Liquor Arrest: रायगढ़ के घरघोड़ा में पुलिस का विशेष अभियान, 26 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Gharghoda Liquor Arrest: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर घरघोड़ा थाना पुलिस ने ग्राम कुडुमकेला में एक विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब और बिक्री की नगदी रकम जब्त की है। पुलिस की इस अचानक हुई छापेमारी से क्षेत्र के अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मारा छापा पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को ग्राम कुडुमकेला में अवैध शराब की बिक्री होने की सटीक सूचना मिली थी। विशेष अभियान के तहत जब पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों को लेकर ग्राम कुडुमकेला बरपारा पहुंची, तो पुलिस की गाड़ी देखकर शराब पीने जुटे असामाजिक तत्व मौके से भाग निकले। पुलिस ने जब चिह्नित घर की घेराबंदी की, तो वहां मौजूद महिला ने पूछताछ में अपना नाम सिरमोती मांझी (45 वर्ष) बताया।

घर की परछी से बरामद हुई अवैध शराब महिला के घर की तलाशी लेने पर उसकी परछी से तीन प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 26 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5,200 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से शराब बिक्री के 250 रुपये नगद भी जब्त किए हैं। अवैध रूप से शराब रखने और बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। थाना घरघोड़ा में आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक टोप्पो, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक और आरक्षक हरीश पटेल की मुख्य भूमिका रही।

नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का कड़ा रुख मामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब, गांजा, और नशीली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि रायगढ़ जिले में नशे के कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं है। यह अभियान आगे भी इसी तरह आक्रामक रूप से जारी रहेगा ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली ऐसी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस से साझा करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here