Thursday, May 28, 2026
41.1 C
Raipur

Indore Murder Mystery: इंदौर के चर्चित अभि तोमर मर्डर केस का खुलासा, भाई की हत्या का बदला लेने के लिए रची गई थी खूनी साजिश, पांच आरोपी गिरफ्तार

Indore Murder Mystery: इंदौर | शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में हुए चर्चित अभि तोमर हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभि तोमर की हत्या पुरानी रंजिश और बदले की भावना के चलते की गई थी। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Indore Murder Mystery: गौरतलब है कि 21 मई की रात स्कीम नंबर 114 स्थित गुलाब बाग पेट्रोल पंप के सामने हुई फायरिंग की वारदात ने पूरे इंदौर शहर में सनसनी फैला दी थी। इस हमले में अभितेंद्र उर्फ अभि तोमर को गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ था।

Indore Murder Mystery: लसूडिया पुलिस के अनुसार घटना वाली रात अभि तोमर अपने दोस्तों के साथ पेट्रोल पंप के पास मौजूद था। इसी दौरान आरोपी गुलशन यादव, डीलू उर्फ चंद्रकांत लहरिया और उनके साथी वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले अभि तोमर को घेरा और फिर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

READ MORE: Twisha Sharma Suicide Case: ट्विशा केस में CBI का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह अरेस्ट

Indore Murder Mystery:घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी पीयूष गुर्जर और सत्यवीर उर्फ सत्ते जाटव को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

Indore Murder Mystery:पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की साजिश और वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी गुलशन यादव अपने भाई विष्णु यादव की हत्या का बदला लेना चाहता था। इसी बदले की आग में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अभि तोमर की हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

Indore Murder Mystery:पुलिस ने आरोपियों को शरण देने के आरोप में गौरव उर्फ संजू मौर्य, नरेश चौरसिया और भानु सिंह गुर्जर को भी गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले के मुख्य आरोपी गुलशन यादव, डीलू उर्फ चंद्रकांत लहरिया और गौरव जाटव अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

READ MORE: MP News: मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, भोपाल में ली अंतिम सांस

Indore Murder Mystery:पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने CM पद से क्यों दिया इस्तीफा, जाते-जाते कर दिया ‘खेला’..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Latest YouTube Shorts

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

GCF Jabalpur: ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइड फेडरेशन ने जबलपुर में आंदोलन का बड़ा शंखनाद

GCF Jabalpur: जबलपुर: ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइड फेडरेशन ने...

Janjgir-Champa Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, चार TI के साथ पांच SI और दो ASI का हुआ तबादला

Janjgir-Champa Police Transfer:जांजगीर-चांपा: Janjgir-Champa पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट...

Related Articles

Popular Categories