Twisha Sharma Suicide Case: ट्विशा केस में CBI का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह अरेस्ट

Rahul Goshwami

Twisha SharmaSuicide Case : ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। CBI ने भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक सुबह-सुबह CBI टीम कटारा हिल्स स्थित उनके बंगले पहुंची और पूछताछ के बाद कार्रवाई की गई। हालांकि एजेंसी की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस की जांच कर रही CBI टीम ने घटना स्थल का दोबारा निरीक्षण किया। टीम ने घर और कथित सुसाइड स्पॉट की विजुअल रिकॉर्डिंग भी की। इसके बाद गिरिबाला सिंह से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

जमानत रद्द होने के बाद बढ़ी कार्रवाई
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। हाईकोर्ट ने भोपाल जिला कोर्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि CBI जल्द बड़ा कदम उठा सकती है।

वकील भी पहुंचे बंगले पर
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में CBI की कार्रवाई के दौरान गिरिबाला सिंह के वकील इनोश जॉर्ज कार्लो भी बंगले पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक CBI अधिकारियों की मौजूदगी के बीच पूछताछ और दस्तावेजों की जांच जारी रही।

पिता बोले- जैसा कर्म, वैसा फल
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह कर्म का फल है। इंसान जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही परिणाम मिलता है। उनके बयान के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

पति समर्थ सिंह पहले से CBI रिमांड पर
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में आरोपी पति समर्थ सिंह पहले से ही CBI रिमांड पर है। CBI लगातार उससे पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी इस मामले में हर तकनीकी और वैज्ञानिक पहलू को खंगाल रही है।

टर्न व्यू मशीन से हो रही जांच
ट्विशा Sharma Suicide Case में CBI ने हाईटेक टर्न व्यू मशीन का इस्तेमाल भी किया है। यह मशीन कुछ ही मिनटों में पूरे घर की डिजिटल मैपिंग तैयार करती है। इससे घटना स्थल का 360 डिग्री व्यू रिकॉर्ड किया जाता है, जिससे बाद में क्राइम सीन को दोबारा समझने में मदद मिलती है।

12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस की शुरुआत 12 मई की रात हुई थी, जब कटारा हिल्स स्थित घर में ट्विशा शर्मा का शव फंदे पर लटका मिला था। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद मामला लगातार तूल पकड़ता गया और आखिरकार जांच CBI को सौंप दी गई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *