Thursday, May 28, 2026
41.1 C
Raipur

Indore Bakrid Namaz: इंदौर में ईद-उल-अजहा की रौनक, मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज, शहर काजी ने दिया सामाजिक संदेश

Indore Bakrid Namaz: इंदौर | ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर इंदौर शहर में धार्मिक उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। शहरभर की मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की और देश में अमन, शांति तथा भाईचारे की दुआ मांगी। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

Indore Bakrid Namaz: इंदौर में शहर काजी ने विशेष नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में त्योहार को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया, वहीं घरों में पकवानों और खुशियों का माहौल नजर आया।

Indore Bakrid Namaz: ईद-उल-अजहा इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। यह पर्व त्याग, कुर्बानी, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म पर अपनी सबसे प्रिय चीज कुर्बान करने की तैयारी दिखाई थी। इसी याद में मुस्लिम समाज इस दिन कुर्बानी देता है और जरूरतमंदों की मदद कर बराबरी एवं इंसानियत का संदेश देता है।

READ MORE: MP News: मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, भोपाल में ली अंतिम सांस

Indore Bakrid Namaz: नमाज के दौरान शहर काजी ने धार्मिक संदेशों के साथ कई सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए और उसे राष्ट्रीय धरोहर का दर्जा मिलना चाहिए, ताकि गौ-हत्या पूरी तरह बंद हो सके।

Indore Bakrid Namaz: इसके साथ ही उन्होंने आधुनिक दौर में स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग को परिवारों में बढ़ती दूरी का बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि लोग मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करें और आवश्यकता होने पर साधारण कीपैड फोन का इस्तेमाल करें, ताकि परिवारों में संवाद और अपनापन बना रहे।

Indore Bakrid Namaz: शहर काजी ने बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने, पर्यावरण संरक्षण करने और जल संरक्षण पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाटर रिचार्जिंग सिस्टम अपनाकर बारिश के पानी को जमीन में वापस पहुंचाना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में पानी के संकट से बचा जा सके।

READ MORE: Ratlam Conversion Row: धर्मांतरण की आशंका पर मचा बवाल, मसीही सम्मेलन को लेकर बजरंग दल-विहिप का हंगामा, 10 लोगों पर केस दर्ज

Indore Bakrid Namaz: उन्होंने समाज में बढ़ते नशे को भी गंभीर समस्या बताया। शहर काजी ने कहा कि नशा समाज को कमजोर कर रहा है और अब केवल युवक ही नहीं बल्कि युवतियां भी इसकी चपेट में आ रही हैं। उन्होंने समाज और परिवारों से मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इस बुराई को खत्म करने की अपील की।

Indore Bakrid Namaz: ईद के मौके पर इंदौर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Latest YouTube Shorts

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

GCF Jabalpur: ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइड फेडरेशन ने जबलपुर में आंदोलन का बड़ा शंखनाद

GCF Jabalpur: जबलपुर: ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइड फेडरेशन ने...

Janjgir-Champa Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, चार TI के साथ पांच SI और दो ASI का हुआ तबादला

Janjgir-Champa Police Transfer:जांजगीर-चांपा: Janjgir-Champa पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट...

Related Articles

Popular Categories