Raipur Crime: रायपुर में आदिवासी युवती से दुष्कर्म, नौकरी का झांसा देकर वारदात को दिया अंजाम

Gautam Rawat
Raipur Crime

Raipur Crime: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में एक आदिवासी युवती के साथ शादी और नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला Purani Basti थाना क्षेत्र का है।

Raipur Crime: जानकारी के अनुसार, युवती प्रतियोगी परीक्षा देने रायपुर आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई। आरोपी ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए मंत्रालय में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

Raipur Crime: पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 6 लाख रुपये भी ले लिए।

Raipur Crime: काफी समय बीतने के बाद जब न नौकरी मिली और न ही शादी की बात आगे बढ़ी, तब युवती को अपने साथ धोखा होने का एहसास हुआ। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Raipur Crime: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और एसटी/एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *