Raipur Crime: रायपुर में लूटेरी दुल्हन का मामला, शादी के 2 महीने बाद जेवर और नकदी लेकर गायब

Raipur Crime: रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लव मैरिज के सिर्फ दो महीने बाद ही नवविवाहिता घर से गायब हो गई। पति का आरोप है कि पत्नी सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये नकद लेकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई।

Raipur Crime: जानकारी के अनुसार, मामला DD Nagar थाना क्षेत्र का है। युवक और युवती करीब 6 महीने तक रिश्ते में थे। इसके बाद 20 मार्च को दोनों ने शादी की थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद पत्नी अचानक लापता हो गई।

Raipur Crime: पति गगन साहू ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई है। उसे शक है कि पत्नी अपने पुराने प्रेमी के साथ चली गई है। परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली।

Raipur Crime: पीड़ित पति का कहना है कि वह पिछले तीन दिनों से थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला Amleshwar की रहने वाली है। वह कुछ दिन पहले अपने मायके गई थी और वहीं से कहीं चली गई। पुलिस का कहना है कि मामला दूसरे थाना क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories