Chhattisgarh Cricket Premier League : इस तारीख से शुरू होगी छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग, जानिए टिकट को लेकर अपडेट

Chhattisgarh Cricket Premier League :रायपुर में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का तीसरा सीजन 3 जून से शुरू होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में क्रिकेट के साथ-साथ दर्शकों के मनोरंजन और आकर्षक इनामों की भी खास तैयारी की गई है।

टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से 3 जून से 14 जून 2026 तक नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।

पहला मुकाबला 3 जून की रात 9 बजे रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले शाम 7:30 बजे उद्घाटन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री Mouni Roy अपनी प्रस्तुति देंगी।

दर्शकों को मिलेगा बाइक और कैश प्राइज जीतने का मौका

इस बार टूर्नामेंट में मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए खास लकी ड्रॉ रखा गया है। उद्घाटन मैच और फाइनल मुकाबले में दर्शकों को टू-व्हीलर वाहन जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा कई कैश प्राइज भी दिए जाएंगे।इनामों में 40 हजार रुपए, 30 हजार रुपए, 25 हजार रुपए, 22,500 रुपए, 20 हजार रुपए, 18 हजार रुपए, 16,500 रुपए और 14-14 हजार रुपए तक की राशि शामिल है।वहीं 4 जून से 12 जून तक होने वाले लीग मैचों में हर दिन 10 दर्शकों को 10-10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

Chhattisgarh Cricket Premier League :टिकट फ्री, लेकिन रजिस्ट्रेशन जरूरी

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट के सभी टिकट मुफ्त रहेंगे, लेकिन दर्शकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर टिकट बुक करना होगा। मैच वाले दिन ऑनलाइन टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाकर स्टेडियम से फिजिकल टिकट लिया जा सकेगा।

टिकट के पीछे लकी ड्रॉ कूपन दिया जाएगा, जिसे संभालकर रखना होगा। हर मैच के इनिंग ब्रेक में लकी ड्रॉ निकाला जाएगा और विजेताओं के नाम स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे।

Chhattisgarh Cricket Premier League :क्रिकेट के साथ मनोरंजन का भी तड़का

Chhattisgarh Cricket Premier League :आयोजकों का कहना है कि इस बार CCPL में क्रिकेट के साथ एंटरटेनमेंट और दर्शकों की भागीदारी पर खास फोकस किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव परफॉर्मेंस और इनामों के जरिए टूर्नामेंट को और आकर्षक बनाने की तैयारी की गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories