IPL 2026: IPL एलिमिनेटर में वैभव का धमाका, SRH के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

Gautam Rawat
IPL 2026

IPL 2026: IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में Rajasthan Royals और Sunrisers Hyderabad आमने-सामने हैं। यह मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

IPL 2026: राजस्थान की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल के साथ तेज शुरुआत दी। पारी के तीसरे ओवर में उन्होंने Pat Cummins के ओवर में 25 रन ठोक दिए। इस ओवर में वैभव ने 3 छक्के और 1 चौका लगाया।

IPL 2026: यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है। जो टीम जीतेगी, वह 29 मई को Gujarat Titans से भिड़ेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने लगातार दो जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह बनाई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद भी इस सीजन में शानदार फॉर्म में रही, हालांकि टीम कई मैचों में पूरी तरह बिखरती भी नजर आई।

IPL 2026: मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। इस मैदान पर इस सीजन ज्यादातर मैचों में 200 से ज्यादा रन बने हैं। ऐसे में हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

IPL 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच खेले गए हैं, जिनमें हैदराबाद ने 14 और राजस्थान ने 9 मुकाबले जीते हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *