Durg News : दुर्ग में ‘फेक मैरिज पार्टी’ पर बवाल, हिंदू संगठनों ने किया विरोध, मैनेजर गिरफ्तार

Durg News : दुर्ग : दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा स्थित एक रिसोर्ट में होने वाले “फेक मैरिज इवेंट” को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस कार्यक्रम का हिंदू संगठनों ने विरोध किया और इसे हिंदू परंपराओं का मजाक बताया।

Durg News : जानकारी के अनुसार, 30 मई को कोशी एयरो क्लब एंड रिसोर्ट में “फेक मैरिज पार्टी” आयोजित की जानी थी। इसके लिए सोशल मीडिया और पोस्टरों के जरिए प्रचार भी किया गया था। इवेंट में कपल एंट्री फीस 499 रुपये रखी गई थी और जोड़ों को दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों में आने के लिए कहा गया था। बताया जा रहा है कि यहां शादी जैसी रस्में भी कराई जानी थीं।

Durg News : इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी पहुंचकर नारेबाजी की और कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की। उनका कहना है कि शादी हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण संस्कार है और इस तरह का आयोजन उसका मजाक उड़ाने जैसा है।

Durg News : हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता अमिताभ वर्मा ने कहा कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने रिसोर्ट के मैनेजर ब्रह्मा दत्त पांडे को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

Durg News : क्या होती है फेक मैरिज पार्टी?

Durg News : फेक मैरिज पार्टी एक ऐसा इवेंट होता है, जिसमें असली शादी नहीं होती। लोग सिर्फ मनोरंजन, फोटोशूट और पार्टी के लिए शादी जैसा माहौल बनाते हैं। इसमें हल्दी, मेहंदी, संगीत जैसी रस्में की जाती हैं और लोग शादी के कपड़ों में शामिल होकर मस्ती करते हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories