Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Jansunwai Complaint: बहू की प्रताड़ना से त्रस्त बुजुर्ग दंपत्ति ने लगाई...

Indore Jansunwai Complaint: बहू की प्रताड़ना से त्रस्त बुजुर्ग दंपत्ति ने लगाई न्याय की गुहार, संपत्ति हड़पने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप

Indore Jansunwai Complaint: इंदौर। शहर में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपनी ही बहू पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित दंपत्ति का कहना है कि बहू लगातार उन्हें परेशान कर रही है और संपत्ति अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रही है।

Indore Jansunwai Complaint: 63 वर्षीय मधु सचदेव ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उनकी बहू मिशिका उर्फ कविता आए दिन उन्हें और उनके पति आनंद सचदेव को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। शिकायत के अनुसार बहू अक्सर विवाद करती है और परिवार का माहौल तनावपूर्ण बनाए रखती है।

READ MORE: MP Suicide Case: भोपाल के VIP इलाके में बड़ा हादसा! IPS अधिकारी की बेटी की मौत से हड़कंप

Indore Jansunwai Complaint: पीड़िता ने आरोप लगाया कि बहू उन्हें झूठे मामलों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देती है। इतना ही नहीं, खुद को नुकसान पहुंचाकर परिवार को कानूनी परेशानी में डालने की चेतावनी भी देती है। इन धमकियों के कारण बुजुर्ग दंपत्ति लगातार भय और तनाव के माहौल में जीवन बिताने को मजबूर हैं।

Indore Jansunwai Complaint: आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि बहू परिवार की पूरी संपत्ति अपने नाम करवाने का दबाव बना रही है। जब उसकी मांगों का विरोध किया जाता है तो वह विवाद और प्रताड़ना का सहारा लेती है। बुजुर्ग महिला ने अपने साथ मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया है।

READ MORE: Indore PWD Bridge: 25 करोड़ के रेती मंडी ब्रिज में बड़ा खुलासा निर्माण के अंतिम चरण में सामने आई भारी चूक, दो पिलर जोड़ने के लिए फिर शुरू हुआ काम

Indore Jansunwai Complaint: जनसुनवाई में पहुंचे दंपत्ति ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, उचित कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायत प्राप्त कर मामले को जांच के लिए संबंधित विभाग को भेजने की बात कही है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here