Wednesday, May 27, 2026
38.1 C
Raipur

MP Suicide Case: भोपाल के VIP इलाके में बड़ा हादसा! IPS अधिकारी की बेटी की मौत से हड़कंप

Bhopal Suicide Case: भोपाल सुसाइड केस ने राजधानी में सनसनी फैला दी है। शहर के हाई प्रोफाइल इलाके चार इमली स्थित सरकारी बंगले में भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS अधिकारी की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की उम्र 17 साल बताई जा रही है और वह 12वीं कक्षा की छात्रा थी।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।

भोपाल सुसाइड केस में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि घटना के समय घर में परिवार के लोग मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्रा अचानक अपने कमरे में गई और कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
भोपाल सुसाइड केस की जांच हबीबगंज थाना पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी संजीव चौकसे के मुताबिक अब तक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। छात्रा के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है ताकि किसी तरह के तनाव या अन्य कारणों की जानकारी मिल सके।
Read more : MP Weather Update: MP में मौसम का यू-टर्न! नौतपा के तीसरे दिन भीषण गर्मी के बीच अब बारिश की दस्तक

दोस्तों और करीबियों से पूछताछ
भोपाल सुसाइड केस में पुलिस अब छात्रा के दोस्तों, परिचितों और परिवार के लोगों से जानकारी जुटा रही है। जांच टीम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या छात्रा किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

परिवार गहरे सदमे में
भोपाल सुसाइड केस के बाद परिवार पूरी तरह सदमे में है। घटना के बाद सरकारी बंगले के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई थी।पुलिस ने फिलहाल मामले को जांच में रखा है और सभी जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories