Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Crime News: इंदौर में अनाज व्यापारी के अपहरण का खुलासा कुछ...

Indore Crime News: इंदौर में अनाज व्यापारी के अपहरण का खुलासा कुछ घंटों में पुलिस ने छुड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार

Indore Crime News: इंदौर। शहर के राऊ थाना क्षेत्र में अनाज व्यापारी के अपहरण की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज कुछ घंटों में खुलासा कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहृत व्यापारी को सकुशल मुक्त करा लिया और मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया है।

Indore Crime News:जानकारी के अनुसार घटना 25 मई की शाम राऊ थाना क्षेत्र में पीथमपुर रोड स्थित एक वाइन शॉप के पास हुई। बताया जा रहा है कि अनाज व्यापारी सूरज लववंशी वहां मौजूद थे, तभी एक कार में सवार होकर पहुंचे 4 से 5 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने व्यापारी के साथ मारपीट की और जबरन कार में बैठाकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: Indore Bus Inspection: मक्सी बस हादसे के बाद इंदौर में सख्त कार्रवाई, 800 से अधिक बसों पर चालान; सुरक्षा नियमों की हो रही गहन जांच

Indore Crime News:मामले की गंभीरता को देखते हुए राऊ थाना प्रभारी निरीक्षक Rajpal Singh Rathore के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाना शुरू किया।

Indore Crime News:जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर टीम ग्राम नागपुर सांवेर पहुंची। यहां घेराबंदी कर पुलिस ने अपहृत व्यापारी सूरज लववंशी को आरोपियों के कब्जे से सुरक्षित मुक्त करा लिया। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Indore Crime News:प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपहरण की यह घटना जमीन विवाद और आपसी लेनदेन से जुड़ी हुई है। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते आरोपियों ने व्यापारी का अपहरण किया था। हालांकि मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच अभी जारी है।

Indore Crime News:पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश पटेल, जितेंद्र पटेल, सुमित पटेल और गब्बर उर्फ सुनील पटेल के रूप में की है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

READ MORE: Indore Fuel Price Protest: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, लोगों को बांटी मेलोडी चॉकलेट

Indore Crime News:पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस पूरे ऑपरेशन में राऊ थाना पुलिस और साइबर टीम की अहम भूमिका रही। त्वरित तकनीकी जांच, सीसीटीवी विश्लेषण और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में अपहृत व्यापारी को सुरक्षित बरामद कर लिया, जिससे एक बड़ी वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा हो सका।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here