Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh Panna Well Collapse: पन्ना में कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत,...

Panna Well Collapse: पन्ना में कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत, खुदाई के दौरान मचा हड़कंप, गांव में मातम

Panna Well Collapse : पन्ना कुआं हादसा ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में खेत में कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

पन्ना कुआं हादसा अजयगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत बीहरपुरवा के नयापुरवा इलाके में हुआ।जानकारी के मुताबिक मजदूर पिछले करीब 10 दिनों से कुएं की खुदाई कर रहे थे। मंगलवार सुबह काम के दौरान अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर गिर गई और अंदर काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

5 मजदूरों की मौत की पुष्टि
पन्ना कुआं हादसा में प्रशासन ने 5 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है।

मरने वालों में शामिल हैं:

  • राजकुमार यादव
  • आशीष यादव
  • चुन्नू यादव
  • रामपाल यादव
  • चुनवाद पाल

वहीं 2 मजदूर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी SDRF टीम
पन्ना कुआं हादसा की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई।जेसीबी मशीन और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दो शव बाहर निकाले गए।प्रशासन के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रखा गया, लेकिन मिट्टी ज्यादा धंसने के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आईं।

PRO पन्ना ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
पन्ना कुआं हादसा को लेकर पन्ना जिले के PRO ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की।पोस्ट में बताया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा निर्माणाधीन कुएं की मिट्टी धंसने से 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2 लोग सुरक्षित बाहर आ गए।प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।

गांव में पसरा मातम
पन्ना कुआं हादसा के बाद गांव में मातम का माहौल है। मृत मजदूरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों का कहना है कि मजदूर रोज की तरह काम करने पहुंचे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
पन्ना कुआं हादसा के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि कुएं की खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। अगर पहले से सावधानी बरती जाती तो शायद इतनी बड़ी जानहानि टाली जा सकती थी।फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच की बात कह रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here