MP Weather Update: नौतपा की शुरुआत के साथ मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 44 जिलों में हीटवेव अलर्ट

Anuj Nirala

MP Weather Update:भोपाल। मध्य प्रदेश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है और इसके साथ ही पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी और लू ने अपना असर और तेज कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के 44 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया है। इनमें रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट शामिल हैं। आने वाले 9 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है।

MP Weather Update:प्रदेश के प्रमुख शहरों—भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन—में तापमान तेजी से बढ़ने की चेतावनी दी गई है। कई इलाकों में पारा 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन पर भारी असर पड़ सकता है।

READ MORE: Indore Fuel Price: इंदौर में पेट्रोल-डीजल महंगा पेट्रोल 94 पैसे और डीजल 95 पैसे प्रति लीटर बढ़ा, बढ़ी महंगाई की चिंता

नौतपा से पहले ही झुलसा प्रदेश

MP Weather Update:नौतपा शुरू होने से पहले ही मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखा दिया था। रविवार को छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म स्थान रहे, जहां तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा

दतिया में 45°C
सतना, सागर और दमोह में 44.2°C
टीकमगढ़ और शाजापुर में 44°C
और कई जिलों में 44 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया।

MP Weather Update:मौसम विभाग ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में लू का असर और ज्यादा तेज होगा।

जिलों में हीटवेव अलर्ट की स्थिति
रेड अलर्ट (अत्यधिक भीषण लू)

छतरपुर, टीकमगढ़, सतना, पन्ना, निवाड़ी

ऑरेंज अलर्ट (तेज लू का खतरा)

MP Weather Update:जबलपुर, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, सागर, राजगढ़, रीवा, नरसिंहपुर, दमोह, दतिया, बालाघाट, मैहर, मंडला, मऊगंज, भिंड, कटनी, आगर-मालवा

READ MORE: MP Farmers Issues: गेहूं खरीदी, बिजली कटौती और सोयाबीन के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला, कुणाल चौधरी बोले- किसानों के साथ हो रहा अन्याय

MP Weather Update:येलो अलर्ट (लू की चेतावनी)

MP Weather Update:भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, खंडवा, सीहोर, बुरहानपुर, खरगोन, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर, रायसेन, शिवपुरी, मुरैना, मंदसौर, नीमच, अनूपपुर, शाजापुर, रतलाम, डिंडोरी

मौसम विभाग की चेतावनी

MP Weather Update:IMD के अनुसार आने वाले 9 दिन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इस दौरान प्रदेश में गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती हैं। दोपहर के समय बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *