CG Youth Politics: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव का बिगुल- 29 मई से नामांकन, डिजिटल सदस्यता और ऑनलाइन मतदान से चुना जाएगा नया नेतृत्व

CG Youth Politics:रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। आगामी चुनावों को लेकर प्रदेशभर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय युवा कांग्रेस ने इस बार संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, तकनीक आधारित और डिजिटल बनाने का फैसला किया है। सदस्यता अभियान से लेकर चुनावी प्रक्रिया तक अधिकांश कार्य ऑनलाइन माध्यम से संपन्न किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

CG Youth Politics:रविवार को रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य चुनाव आयुक्त Jaspreet Singh और प्रदेश चुनाव अधिकारी Roshan Negi ने चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन के विभिन्न पदों के लिए 29 मई से 13 जून 2026 तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

READ MORE: CG News: दुर्ग में पानी को लेकर खूनी बवाल! जमकर चले लाठी डंडे, 9 लोग पहुंचे अस्पताल

पांच जोन में बंटेगा प्रदेश, ZRO करेंगे चुनाव की निगरानी

CG Youth Politics:चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाने के लिए पूरे प्रदेश को पांच अलग-अलग जोन में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक जोन में जोनल रिटर्निंग ऑफिसर (ZRO) की नियुक्ति की जाएगी, जो चुनाव प्रक्रिया की निगरानी और संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ब्लॉक से प्रदेश अध्यक्ष तक होंगे चुनाव

CG Youth Politics:घोषित कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों के चुनाव के लिए नामांकन 29 मई से 13 जून तक भरे जाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के पदों के लिए उम्मीदवार 11 जून से 13 जून के बीच नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

CG Youth Politics:नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 जून से 18 जून तक दस्तावेजों की जांच और स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद सदस्यता अभियान और चुनावी प्रक्रिया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आगे बढ़ेगी।

सदस्यता के लिए डिजिटल वेरिफिकेशन अनिवार्य

CG Youth Politics:युवा कांग्रेस ने फर्जी सदस्यता पर रोक लगाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। संगठन में सदस्य बनने और चुनाव लड़ने के लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना जरूरी होगा।

CG Youth Politics:इस बार सदस्यता के लिए वोटर आईडी कार्ड अनिवार्य किया गया है। साथ ही प्रत्येक आवेदक को आवेदन के साथ 8 सेकेंड का वीडियो अपलोड करना होगा, जिसमें वह स्वयं अपना परिचय और आवेदन संबंधी जानकारी देगा। यह व्यवस्था सदस्यता प्रक्रिया की विश्वसनीयता बढ़ाने के उद्देश्य से लागू की गई है।

CG Youth Politics:आयु सत्यापन के लिए 10वीं की अंकसूची, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट अथवा अन्य वैध पहचान पत्र स्वीकार किए जाएंगे। सदस्यता और शिकायतों से जुड़ी पूरी प्रक्रिया भी ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगी।

READ MORE: CG News: रायपुर के माना एयरपोर्ट पर रील बनाना अब पड़ेगा भारी! DGCA की नई गाइडलाइन से यात्रियों में हलचल

‘एक व्यक्ति-एक पद’ का नियम होगा लागू

CG Youth Politics:चुनाव प्रक्रिया में ‘एक व्यक्ति-एक पद’ का नियम सख्ती से लागू किया जाएगा। कोई भी उम्मीदवार केवल एक पद के लिए ही नामांकन कर सकेगा। यदि कोई वर्तमान पदाधिकारी किसी अन्य पद के लिए चुनाव लड़ता है तो उसका मौजूदा पद स्वतः समाप्त माना जाएगा।

दिल्ली में इंटरव्यू के बाद होगी महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति

CG Youth Politics:युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों के चयन में राष्ट्रीय नेतृत्व की अहम भूमिका रहेगी। इन पदों के दावेदारों को दिल्ली में इंटरव्यू देना होगा, जहां युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेंगे। इंटरव्यू और संगठनात्मक प्रक्रिया के आधार पर अंतिम नियुक्तियां की जाएंगी।

युवाओं को नेतृत्व से जोड़ने की तैयारी

CG Youth Politics:युवा कांग्रेस का मानना है कि डिजिटल चुनाव प्रणाली से संगठन में पारदर्शिता बढ़ेगी और नए युवाओं को नेतृत्व का अवसर मिलेगा। आगामी संगठनात्मक चुनावों को प्रदेश में युवा नेतृत्व तैयार करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories