Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Twisha Sharma Case: लॉकअप में कैसे कटी समर्थ की रात! देखें ‘मौत...

Twisha Sharma Case: लॉकअप में कैसे कटी समर्थ की रात! देखें ‘मौत की वो रिंग’, जिस पर लटकी मिली थी ट्विशा

Twisha Sharma Death Case : ट्विशा शर्मा मौत मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस जांच अब और तेज हो गई है। इस मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को जबलपुर से हिरासत में लेकर भोपाल लाया गया, जहां उसकी रात कटारा हिल्स थाने के लॉकअप में गुजरी।पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगने की तैयारी कर रही है।

ताजा ट्विशा शर्मा मौत मामला अपडेट के अनुसार जबलपुर से भोपाल लाने के दौरान पुलिस अधिकारियों ने समर्थ सिंह से कई शुरुआती सवाल पूछे।सूत्रों के मुताबिक रास्ते में भी पुलिस टीम लगातार उससे घटना की जानकारी लेती रही। थाने पहुंचने के बाद भी उससे पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। हालांकि समर्थ सिंह खुद को निर्दोष बताता रहा और उसने सभी आरोपों से इनकार किया।

रिमांड मिलने के बाद होगी गहन पूछताछ
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्विशा शर्मा मौत मामला में अभी केवल शुरुआती पूछताछ हुई है। असली जांच और विस्तार से सवाल-जवाब पुलिस रिमांड मिलने के बाद शुरू होंगे।जांच टीम घटना वाली रात की परिस्थितियों, पति-पत्नी के रिश्तों, परिवारिक विवादों और मौत से पहले की घटनाओं को लेकर विस्तार से पूछताछ करेगी।

आखिरी बातचीत और घर की स्थिति पर फोकस
मौजूदा ट्विशा शर्मा मौत मामला में पुलिस यह भी जानना चाहती है कि घटना के समय घर के अंदर क्या स्थिति थी।सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ट्विशा और समर्थ के बीच आखिरी बातचीत क्या हुई थी। इसके अलावा पुलिस उस घर के हर हिस्से की जांच कर रही है, जहां ट्विशा की लाश मिली थी। उस घर की भी तस्वीर आ गई है, जहां ट्विशा की लाश एक रिंग से लटकी मिली थी।
Twisha (9)लॉकअप में बेचैन दिखा समर्थ सिंह
कटारा हिल्स थाने में बिताई गई रात को लेकर भी कई बातें सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक ट्विशा शर्मा मौत मामला में आरोपी समर्थ सिंह देर रात तक लॉकअप में बेचैन नजर आया।बताया जा रहा है कि वह लंबे समय तक जागता रहा और तनाव में दिखा। सुबह के समय वह काफी देर तक सोता रहा। पुलिस उसकी हर गतिविधि पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Read more : Twisha Sharma Case: गिरफ्तारी के बाद समर्थ सिंह को देर रात थाना लेकर पहुंची पुलिस, वकालत लाइसेंस तत्काल रद्द, आज पेशी

थाने के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
मौजूदा ट्विशा शर्मा मौत मामला की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है।कटारा हिल्स थाना समर्थ सिंह के घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इलाके में उसके प्रभाव को देखते हुए पुलिस किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती। इसी वजह से थाने के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

आज कोर्ट में होगी पेशी
ताजा ट्विशा शर्मा मौत मामला में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। पुलिस समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड की मांग कर सकती है।अगर कोर्ट से पुलिस रिमांड मिलती है तो जांच टीम उससे लंबी पूछताछ करेगी और कई अहम सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे।

आत्महत्या या कोई और वजह?
फिलहाल ट्विशा शर्मा मौत मामला में सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि ट्विशा शर्मा की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और वजह है।पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और मामले से जुड़े सबूत जुटाने में लगी हुई है। लगातार सामने आ रहे नए अपडेट्स के बाद अब सभी की नजर कोर्ट की कार्रवाई और पुलिस जांच पर टिकी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here