Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal MP News: ट्विशा शर्मा केस में नया ट्विस्ट! फरार पति समर्थ ने...

MP News: ट्विशा शर्मा केस में नया ट्विस्ट! फरार पति समर्थ ने हाईकोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका

Twisha Sharma Case : भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा केस में अब एक और बड़ा मोड़ सामने आया है। एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में उनके फरार पति समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी है। पिछले 9 दिनों से फरार चल रहे समर्थ पर भोपाल पुलिस पहले 10 हजार और बाद में 30 हजार रुपए का इनाम घोषित कर चुकी है।

समर्थ सिंह की ओर से हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका के बाद पूरे मामले में हलचल तेज हो गई है। फरार पति जमानत अपील को लेकर सोशल मीडिया से लेकर कानूनी गलियारों तक चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।
samarth singh inam

ट्विशा वायरल वीडियो ने बढ़ाए सवाल
इसी बीच ट्विशा शर्मा का एक नया वीडियो भी सामने आया है। ट्विशा वायरल वीडियो में वह एक भजन पर मुस्कुराते हुए डॉगी के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी खुश नजर आ रही ट्विशा की मौत के पीछे असली वजह क्या थी।

पोस्टमार्टम विवाद मामला में परिवार का बड़ा दावा
ट्विशा के परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पोस्टमार्टम विवाद मामला में परिजनों का आरोप है कि रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहन डॉक्टर राजबाला सिंह पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद थीं। परिवार का दावा है कि रिपोर्ट को प्रभावित करने की कोशिश हुई।

Bhopal Twisha Sharma Death Case Update Samarth Jabalpur Agrim Jamanat Apeel

सीसीटीवी कॉल रिकॉर्ड विवाद ने बढ़ाई जांच की दिशा
परिजनों ने आरोप लगाया है कि ट्विशा की मौत के दो दिन बाद 13 मई को गिरिबाला सिंह के नंबर से 43 कॉल किए गए। सीसीटीवी कॉल रिकॉर्ड विवाद में दावा किया गया कि इनमें कुछ कॉल सीसीटीवी इंस्टॉल करने वाले लोगों को भी किए गए थे। अब परिवार सभी कॉल रिकॉर्ड, टॉवर लोकेशन, व्हाट्सएप चैट और डिजिटल डेटा सुरक्षित रखने की मांग कर रहा है।

डिजिटल साक्ष्य जांच की उठी मांग
परिवार ने जांच एजेंसियों से सभी इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की है। डिजिटल साक्ष्य जांच के तहत कॉल डिटेल रिकॉर्ड, क्लाउड डेटा, सोशल मीडिया चैट, लोकेशन हिस्ट्री और सीसीटीवी सर्वर लॉग्स को संरक्षित करने की अपील की गई है ताकि किसी तरह की छेड़छाड़ न हो सके।

ट्विशा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले चोट के निशान
भोपाल एम्स की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने की बात सामने आई थी। ट्विशा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनके कंधे, हाथ और गाल पर नीले निशान पाए गए थे। गले पर भी फंदे जैसे निशान मिले थे, जिसके बाद परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी।
Read more : MP News: ट्विशा मौत केस में नया मोड़! CCTV टाइमिंग, PM रिपोर्ट और बयान में फर्क, बढ़ा सस्पेंस, अब तक क्या-क्या

दोबारा पोस्टमार्टम विवाद पर कोर्ट का फैसला
भोपाल जिला कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। दोबारा पोस्टमार्टम विवाद के बाद परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है और अब सीबीआई जांच की मांग भी तेज हो गई है।

सीएम मुलाकात मामला ने बढ़ाया राजनीतिक दबाव
20 मई को ट्विशा के माता-पिता ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। सीएम मुलाकात मामला सामने आने के बाद अब यह केस राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर चर्चा का केंद्र बन गया है।

क्या और गहराएगा ट्विशा केस?
ट्विशा शर्मा केस में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। फरार पति की जमानत याचिका, वायरल वीडियो, पोस्टमार्टम विवाद और डिजिटल सबूतों की मांग ने इस पूरे मामले को और ज्यादा रहस्यमयी बना दिया है। अब सभी की नजर हाईकोर्ट और पुलिस जांच की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here