Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Kondagaon Police Emergency Help: कोंडागांव में डायल-112 सेवा का शुभारंभ, अब एक...

Kondagaon Police Emergency Help: कोंडागांव में डायल-112 सेवा का शुभारंभ, अब एक कॉल पर मिलेगी त्वरित पुलिस और आपात सहायता

Kondagaon Police Emergency Help: कोंडागांव। जिले में आम नागरिकों की सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए डायल-112 सेवा की शुरुआत कर दी गई है। अब जिले के लोग किसी भी आपात स्थिति में केवल 112 नंबर डायल कर पुलिस, महिला सुरक्षा, अग्निशमन सहित अन्य आवश्यक सेवाओं की तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

Kondagaon Police Emergency Help: सिटी कोतवाली परिसर में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, लता उसेंडी एवं नीलकंठ टेकाम ने डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान आधुनिक तकनीकों से लैस मोबाइल फॉरेंसिक वैन का भी लोकार्पण किया गया, जिससे घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन और जांच प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

READ MORE: CG Weather Update: नौतपा के पहले ही बुरे हाल! रायपुर से बिलासपुर तक कई जिलों में लू का हमला

Kondagaon Police Emergency Help: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बताया कि यह सेवा “एक्के नंबर सब्बो बर” की अवधारणा पर आधारित है। इसका उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक तक त्वरित और सुगम सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में अब लोगों को अलग-अलग विभागों से संपर्क करने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि एक ही नंबर 112 पर कॉल कर तुरंत मदद प्राप्त की जा सकेगी।

Kondagaon Police Emergency Help: जिले को कुल छह डायल-112 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें तीन वाहन जिला मुख्यालय क्षेत्र में तैनात किए गए हैं, जबकि शेष तीन वाहन जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं देंगे। इन वाहनों को “डॉल्फिन” नाम दिया गया है, जो पुलिस की त्वरित, संवेदनशील और जनहितैषी कार्यशैली का प्रतीक है।

READ MORE: CG News: रायपुर में कंस्ट्रक्शन कॉस्ट बेकाबू! डीजल से लेकर सीमेंट-सरिया और बस किराए तक बढ़े दाम, जनता हलकान

Kondagaon Police Emergency Help: पुलिस विभाग का मानना है कि डायल-112 सेवा शुरू होने से घटनाओं पर प्रतिक्रिया का समय कम होगा और लोगों को समय पर सहायता मिल सकेगी। साथ ही मोबाइल फॉरेंसिक वैन की सुविधा से अपराधों की जांच में भी तेजी और पारदर्शिता आएगी।

Kondagaon Police Emergency Help: इस नई पहल के साथ कोंडागांव जिला आधुनिक आपातकालीन सेवा व्यवस्था से जुड़ गया है, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here