Wednesday, August 19, 2026
Home Tech Indore Showroom Fire:इंदौर के आठ मंजिला महिदपुर वाला फर्नीचर शोरूम में लगी...

Indore Showroom Fire:इंदौर के आठ मंजिला महिदपुर वाला फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, मची भारी अफरा-तफरी

इंदौर। शहर के व्यस्त रेडिसन चौराहे के पास वेलोसिटी रोड पर स्थित महिदपुर वाला फर्नीचर शोरूम में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ आठ मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और चारों तरफ धुआं फैल गया। घटना की खबर मिलते ही खजराना थाना पुलिस, नगर निगम, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

सातवीं मंजिल पर भड़कीं लपटें

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह करीब साढ़े दस बजे इमारत की सातवीं मंजिल पर बने फर्नीचर गोडाउन में लगी थी। जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त शोरूम खुल ही रहा था। इसके कारण कुछ कर्मचारी वहां मौजूद थे। खजराना पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाई और टीम के साथ इमारत की हर मंजिल पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने समय रहते सभी को सतर्क किया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

काबू पाने में जुटीं कई टीमें

 

दमकलकर्मियों ने पानी की बौछारों और आधुनिक उपकरणों की मदद से तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत करने के बाद आखिरकार टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि, इस हादसे से कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका सटीक आकलन अभी नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही नुकसान की वास्तविक जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस आग लगने के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here