Tuesday, May 19, 2026
40.1 C
Raipur

Raigarh Police Action: ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर रायगढ़ पुलिस ने 23 लाख की संदिग्ध कबाड़ और सरिया जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

Raigarh Police Action: गौरी शंकर गुप्ता\रायगढ़ जिले में चोरी की संपत्ति, अवैध कबाड़ कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलवार को दो बड़ी कार्रवाई की गई। जूटमिल और छाल थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर करीब 23 लाख रुपये मूल्य की अवैध कबाड़ सामग्री, लोहे का सरिया और एक ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई के बाद अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

Raigarh Police Action:यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब्त की गई सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते चोरी की संपत्ति होने के संदेह में कानूनी कार्रवाई की गई है।

READ MORE: Amit Shah’s Visit to Bastar: जगदलपुर में अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू, 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

पटेलपाली में खड़े ट्रक से मिला 24 टन कबाड़

Raigarh Police Action:थाना जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पटेलपाली सब्जी मंडीके पास मुख्य मार्ग किनारे खड़े एक ओडिशा पासिंग ट्रक में भारी मात्रा में कबाड़ लोड है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

Raigarh Police Action:जांच के दौरान ट्रक क्रमांक OD-19-C-4666 में लोहे और टीन का भारी मात्रा में कबाड़ भरा मिला। पुलिस ने चालक प्रमोद कुमार यादव (26 वर्ष) से कबाड़ और वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक ने लिखित रूप से भी दस्तावेज नहीं होने की बात स्वीकार की।

Raigarh Police Action:इसके बाद पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में ट्रक में लोड लगभग 24 टन कबाड़, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये है, को जब्त कर लिया। साथ ही करीब 12 लाख रुपये कीमत का ट्रक भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई में कुल 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई।

Raigarh Police Action:पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 35 (क), (ड) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई दर्ज की है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लोमश सिंह राजपूत, आरक्षक नरेश रजक और परमानंद पटेल की अहम भूमिका रही।

बेहरामार में 53 क्विंटल सरिया बरामद

Raigarh Police Action:इसी क्रम में थाना छाल पुलिस ने ग्राम बेहरामार में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में लोहे का सरिया बरामद किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में बड़ी मात्रा में सरिया रखा गया है, जो चोरी का हो सकता है।

Raigarh Police Action:थाना प्रभारी नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भोजराम पटेल के घर के सामने बने शेड में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां कामधेनु कंपनी के 8 एमएम, 10 एमएम और 12 एमएम आकार के कुल 55 बंडल सरिया पाए गए। जब्त सरिया का कुल वजन लगभग 5300 किलोग्राम (53 क्विंटल) और अनुमानित कीमत 3 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है।

READ MORE: CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग! रायपुर सहित बिलासपुर-दुर्ग में तपिश का कहर, जानें क्या है फिलहाल मौसम का हाल

Raigarh Police Action:पुलिस ने जब सरिया के बिल और खरीद संबंधी दस्तावेज मांगे तो भोजराम पटेल कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सरिया को जब्त कर चोरी की संपत्ति होने के संदेह में धारा 35(1-C) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की।इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अशोक देवांगनऔर आरक्षक राजेश राठौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसएसपी का सख्त संदेश, नहीं बख्शे जाएंगे अवैध कारोबारियों

Raigarh Police Action:रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में चोरी के सामान, अवैध कबाड़, संदिग्ध सरिया कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार”लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Raigarh Police Action:उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं चोरी के सामान की खरीद-बिक्री, अवैध कबाड़ कारोबार या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories